फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की ट्रेनिंग के बाद पहली बार रांची लौटे धोनी, लेकिन पत्नी साक्षी इस बात से हैं परेशान

Fri, 20 Sep 2019 11:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी रांची पहुंचे - फोटो : social Media
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गरुवार की रात अपने गृह शहर रांची पहुंचे। सेना की ट्रेनिंग के बाद पहली बार धोनी रांची आए हैं। एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी प्रशंसकों के बीच नजर आए और उनके फोन से सेल्फी भी ली। धोनी के साथ उकी पत्नी साक्षी भी नजर आईं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई जीप ग्रैंड चेरूकी की सवारी करते नजर आए। मालूम हो कि पिछले दिनों उनकी पत्नी साक्षी ने कार की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और लिखा था कि माही आपको कार मिस कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
एम एस धोनी पहुंचे रांची - फोटो : social Media
महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद कश्मीर में सेना के साथ ड्यूटी पर थे। जिसके बाद से वह रांची नहीं लौटे थे। धोनी ने सेना की विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन ट्रेनिंग की। धोनी ट्रेनिंग के दौरान जवानों के साथ रहे और उनके लिए किसी तरह का कोई स्पेशल इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी निभाई।
विज्ञापन

3 of 4
एम एस धोनी-साक्षी धोनी
धोनी के इतने दिनों के बाद अपने घर लौटने की वजह से साक्षी बेहद खुश हैं और धोनी को रिसीव करने के लिए खुद एयरपोर्ट पहुंची। साक्षी पिछले कुछ दिनों से साक्षी रांची में है और बिजली की आंखमिचौली से परेशान हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम में बिजली की आंख मिचौली से परेशान होकर एक पोस्ट डाला था। जिसमें संबंधित अधिकारी से विनती की गई थी कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए। 
विज्ञापन

4 of 4
साक्षी धोनी
साक्षी धोनी ने बिजली की कटौती से परेशान होकर ट्वीट किया कि रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है। साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पांच घंटे से बिजली न होने का का कोई कारण नहीं है, मौसम भी अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें