फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी ने अपने नाम किया टी20 क्रिकेट का अद्भुत रिकॉर्ड, बन गए सबसे बड़े शिकारी

Mon, 19 Feb 2018 02:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के अनुभवी क्रिकेटर एमएस धोनी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया। धोनी टी20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
जोहानसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स का कैच लेकर यह रिकॉर्ड कायम किया और श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
कुमार संगकारा ने टी20 में 254 मैच खेले और 133 कैच लपके। वहीं धोनी के अब 275 मैचों में 134 कैच हो गए हैं। बता दें कि इस टी20 रिकॉर्ड में इंटरनेशनल के साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट का प्रदर्शन भी शामिल है।

4 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : indianexpress
टी20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में भारत के दिनेश कार्तिक 123 कैच के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इसके बाद चौथे स्थान पर पाकिस्तान के कामरान अकमल और पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम एस धोनी - फोटो : bcci
टी20 इंटरनेशनल में भी धोनी के सबसे ज्यादा शिकार हैं। उन्होंने 87 मैचों में 77 शिकार किए हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट्स की बात की जाए तो धोनी तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में टॉप पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर और दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट काबिज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें