वन-डे सीरीज 5-1 से जीतने के बाद
टीम इंडिया के जीत का सिलसिला टी20 में भी जारी है। रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने मेजबान प्रोटियाज को 28 रन से मात देने में कामयाब रही। इसी के साथ भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा।
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी
प्रोटियाज टीम 9 विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी। वन-डे सीरीज की तरह पूरी अफ्रीकी टीम इस मैच में भी भारत के सामने 19 ही साबित हुई। आइए जानते हैं इस जीत के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर टीम इंडिया को यह जीत हासिल हुई...