फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 150+ की गति से फेंकने वाले मयंक की लखनऊ में इतनी है सैलरी; बुमराह नहीं, बल्कि इन्हें मानते हैं आदर्श

Sun, 31 Mar 2024 05:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स द्वारा साइन किए जाने के दो साल बाद वह आईपीएल डेब्यू कर पाए। मयंक ने पंजाब के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
1 of 4
मयंक यादव - फोटो : IPL
आईपीएल के 17वें संस्करण में शनिवार को युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव के शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। मयंक ने नियमित रूप से 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की। एलएसजी की जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। पंजाब के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद इस 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने उन गेंदबाजों के बारे में बात की जिन्होंने उन्हें वर्षों से प्रेरित किया है। आश्चर्यजनक रूप से मयंक ने केवल एक ही नाम लिया और यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सनसनी डेल स्टेन का था।
विज्ञापन

2 of 4
मयंक यादव - फोटो : IPL
उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ एक तेज गेंदबाज डेल स्टेन से प्रेरित हूं। वह मेरे आदर्श हैं।' मयंक को सिर्फ तेज गेंदबाजी नहीं, बल्कि जेट, प्लेन, सुपरबाइक और रॉकेट भी पसंद हैं। उन्होंने कहा, 'गति मुझे रोमांचित और उत्साहित करती है। यहां तक कि सामान्य जीवन में भी रॉकेट, प्लेन और सुपरबाइक जैसी चीजें मुझे उत्साहित करती हैं। बचपन में मुझे जेट पसंद थे। इसलिए आप कह सकते हैं कि मुझे प्रेरणा वहीं से मिली।' यह युवा तेज गेंदबाज पिछले साल ही डेब्यू करने वाला था, लेकिन एक चोट ने ऐसा होने से रोक दिया। उन्होंने कहा, 'चोट तेज गेंदबाजों के जीवन का हिस्सा है। पिछले सत्र में भी मैं चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाया था।'
विज्ञापन

3 of 4
मयंक यादव - फोटो : IPL
नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स द्वारा साइन किए जाने के दो साल बाद वह आईपीएल डेब्यू कर पाए। मयंक ने पंजाब के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके। मयंक का आईपीएल वेतन भी सोशल मीडिया पर एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए फैंस इस बात को लेकर उत्सुक थे कि उनकी सैलरी कितनी है। हालांकि, यह उनके प्रदर्शन की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन

4 of 4
मयंक यादव - फोटो : IPL
युवा तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 के लिए नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 लाख की मामूली फीस पर साइन किया गया था। उन्होंने उस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला था। इसके बाद चोट के कारण 2023 सीजन से वह बाहर हो गए। दिल्ली के इस युवा तेज गेंदबाज को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ढेर सारे पैसे मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें