भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल खेला गया। मुंबई में मैच होने की वजह से स्टेडियम में हस्तियों का जमावड़ा लगा। मैच देखने कई ग्लैमरस अभिनेत्रियां और सेलिब्रिटीज पहुंचे। आइए देखते हैं...
विज्ञापन
2 of 9
कुणाल खेमू और शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच को देखने के लिए कुणाल खेमू के साथ शाहिद कपूर भी पहुंचे। शाहिद के साथ उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी स्टेडियम में दिखीं।
इस मैच को देखने के लिए पहुंचे बड़ी हस्तियों में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और आकाश अंबानी भी शामिल हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म एनिमल के प्रमोशन के लिए वानखेड़े में मौजूद रहे।
4 of 9
कियारा, सिद्धार्थ और जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाली सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी भी मैच देखने पहुंची। इसके अलावा उनके साथ जॉन अब्राहम भी नजर आए। इसके अलावा मौनी रॉय भी यह मैच देखने पहुंची थीं।
विज्ञापन
5 of 9
विवियन रिचर्ड्स और वेंकटेश
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता वेंकटेश दग्गूबती भी मुंबई में मैच देखने पहुंचे। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान सर विवियन रिचर्ड्स के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
विज्ञापन
6 of 9
डेविड बेकहम के साथ विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच को देखने के लिए इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबॉलर डेविड बेकहम भी पहुंचे थे। वह यूनिसेफ गुडविल एम्बेस्डर हैं और इसी वजह से पहली बार भारत आए थे। वह सचिन तेंदुलकर के साथ मैच देखते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
7 of 9
विराट और अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट को शतक लगते हुए अनुष्का शर्मा ने भी देखा। वह भी मौजूद थीं। उन्होंने विराट के शतक लगाने पर फ्लाइंग किस भी दी और खुशी के मारे झूम उठीं।
8 of 9
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान सारा तेंदुलकर भी पहुंची थीं। वह शुभमन गिल को चीयर करती दिखीं। शुभमन ने जब अर्धशतक लगाया तो सारा ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। सारा तेंदुलकर मैच के दौरान भी काफी खुश दिखीं। इसके अलावा निया शर्मा भी मैच देखने पहुंची थीं। उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।