फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह की शादी: इन तीन हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है भारतीय तेज गेंदबाज का नाम

Fri, 05 Mar 2021 07:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social Media
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले ही बीसीसीआई से निजी कारणों का हवाला देकर छुट्टी मांग ली थी। भारतीय बोर्ड ने भी उनकी मांग को मानते हुए उनका चयन नहीं किया। हालांकि बाद में बीसीसीआई के सूत्रों ने एएनआई से बातचीत में खुलासा किया कि बुमराह जल्दी ही शादी करने वाले हैं। 

बुमराह की शादी की खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि वह कब और किसके साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। उधर बुमराह का नाम दक्षिण भारत की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन से फिर से जोड़ा जाने लगा और दोनों के शादी की अटकलें तेज हो गई। फिलहाल आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन आइए एक नजर डालते हैं उन महिला स्टार्स पर जिनका नाम बुमराह के साथ जोड़ा गया। 
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा और बुमराह - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96 and twitter
इस लिस्ट में तेलुगु अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन का नाम सबसे पहले। 25 वर्षीय अभिनेत्री और बुमराह के रिश्ते की चर्चा पिछले दो सालों से हो रही हैं। अनुपमा ने 2015 में प्रेमम नाम की फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, इसके बाद उन्होंने तेजी से अपनी पहचान बनाई। 
विज्ञापन

3 of 6
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96
अनुपमा ने बुमराह के साथ रिश्ते पर 2020 में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुमराह पर बात करते हुए कहा, 'मुझे पता नहीं है कि वह कौन है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि वह एक क्रिकेटर है, इसके अलावा और कुछ नहीं मालूम। अनुपमा ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, 'बिना किसी उचित जानकारी के किसी महिला के बारे में सोशल मीडिया पर इस तरह की लिंक-अप अफवाहों को देखना दुखद है।'

4 of 6
संजना गणेसन - फोटो : instagram@sanjanaganesan
बुमराह का नाम क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर संजना गणेशन से भी जुड़ा। वह पिछले कुछ समय से कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वह आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं। हालांकि 28 वर्षीय क्रिकेट प्रेजेंटर के बुमराह के साथ रिश्ते पर अटकलें ही लगती रहीं।
विज्ञापन

5 of 6
बुमराह और राशि खन्ना
इस सूची में तीसरे नंबर पर एक और अभिनेत्री का नाम शामिल है। मद्रास कैफे नाम की हिंदी मूवी में अभिनय कर चुकीं राशि खन्ना का नाम भी बुमराह के साथ जुड़ता रहा। लेकिन इस 30 वर्षीय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ने इसे सिर्फ अफवाह बताया और इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल भारत के स्टार क्रिकेटर की प्रेम कहानी को लेकर अभी तक सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं और उम्मीद है कि जल्दी ही इसपर से पर्दा उठेगा और हमें बुमराह की दुल्हनियां की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें