फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ी पंजाब की टीम

Wed, 18 May 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
चोट के कारण आईपीएल छोड़ने को मजबूर हुए ग्लेन मैक्सवेल की खबर आए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स ने लीग से हटने का फैसला ले लिया है। वह आईपीएल छोड़ने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
 
विज्ञापन

IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम

2 of 7
आईपीएल मैच मोहाली में दर्शकों की दीवानगी - फोटो : अमर उजाला
तेज गेंदबाज मार्कस स्टोनिस ने लीग छोड़ दिया और वापस स्वदेश लौट गए। क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकबज' पर छपी खबर के अनुसार, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के इस ऑलराउंडर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लीग से किनारा कर लिया। इससे पहले पंजाब टीम के ही धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने दर्द के कारण ही आईपीएल छोड़ वापस लौट गए।
विज्ञापन

IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम

3 of 7
- फोटो : PTI
मैक्सवेल से पहले पिछले महीने ही एक और बड़े क्रिकेटर शॉन मार्श ने पीठ में दर्द के कारण आईपीएल छोड़ दिया था। टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में पहुंचने की होड़ से बाहर होने के बाद पंजाब टीम के लिए करने को कुछ खास नहीं बचा है। दूसरी ओर, खिलाड़ी चोट से बचने या चोट के ज्यादा गंभीर होने से बचने के लिए एहतियातन आईपीएल से दूरी बना रहे हैं।

IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम

4 of 7
- फोटो : PTI
हालांकि स्टोनिस के बाहर होने से पंजाब टीम को शेष मैचों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। स्टोनिस एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और अच्छे फॉर्म में भी है, ऐसे में उनका टीम से जाना प्रबंधन के लिए नया सिरदर्द बन सकता है। 26 साल के स्टोनिस ने 5 पारियों में 135.18 की औसत से 146 रन बनाए हैं। बल्ले से कमाल करने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने अब तक 8 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम

5 of 7
- फोटो : getty images
स्टोनिस के जाने के बाद टीम में अब डेविड मिलर, हाशिम अमला, कायली एबॉट, मिचेल जॉनसन और फरहान बेहरदीन विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में मौजूद हैं और अब इन्हीं खिलाड़ियों में टीम को 4 विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुनना होगा।
विज्ञापन

IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम

6 of 7
- फोटो : PTI
पंजाब की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) से भिड़ने के लिए बंगलुरू पहुंच गई है। और इसके बाद उसका अंतिम मैच विजग में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ होगा। शेष 2 मैचों से उस पर खुद को अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर होने से बचाने का प्रयास करना होगा। इन दो मैचों से पंजाब को एक मैच में जीत हासिल करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL से 'मोह भंग', एक और कंगारू क्रिकेटर ने छोड़ा पंजाब की टीम

7 of 7
स्टीव स्मिथ - फोटो : Reuters
वहीं देखा जाए तो ग्लेन मैक्सवेल के बाद मार्कस स्टोनिस अब छठे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं जो आईपीएल बीच में ही छोड़कर घर लौट आए। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ, जॉन हेस्टिंग, मिचेल और शॉन मॉर्श भी ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। 

ऑस्ट्रेलिया आगामी 5 जून से विंडीज दौरा करेगी। जहां दक्षिण अफ्रीका और कैरेबियाई टीम के खिलाफ एकदिवसीय ‌त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी। स्टोनिस अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए कंगारू टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन अन्य खिलाड़ियों के चोटिल होने से उन्हें मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें