आंद्रे रसेल
- फोटो : ipl
2) आंद्रे रसेल- इस बल्लेबाज ने एक बार फिर कमाल की पारी खेली और फैंस को अपना दीवाना बना दिया। रसेल ने सिर्फ 12 गेंदों में 6 छक्के जमाते हुए 41 रन बनाए। रसेल की पारी से केकेआर बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा और विशाल स्कोर बना सका। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नितीश राणा के साथ 22 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की, जो केकेआर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।