कोलकाता के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 20 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में नरेन ने कोलकाता को जोरडार शुरुआत दिलाते हुए 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली।