फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: मैदान पर क्रिकेटर पति और स्टैंड्स में उनकी वाइफ का रहता है जलवा, देखिए PHOTOS

Thu, 03 May 2018 11:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
ipl 2018
आईपीएल सीजन-11 में एक तरफ जहां क्रिकेटर्स के बीच बड़ा घमासान देखने को मिल रहा है, वहीं मैदान पर अपने पार्टनर की हौसला अफजाई करने उनकी हसीन पार्टनर लगातार स्टेडियम पहुंच रही हैं। इसमें न सिर्फ टीम इंडिया और विदेशी खिलाड़ियों की पत्नियों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के मौजूदा सीजन में कौन-कौन अपने पति को सपोर्ट करने और मैच देखने स्टेडियम में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

2 of 9
sakshi dhoni
धोनी-साक्षी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनो जबर्दस्त फॉर्म में हैं। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके इस सीजन प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। धोनी की पत्नी साक्षी लगातार उनकी टीम के मैच देखने स्टेडियम में आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
ANUSHKA SHARMA
विराट-अनुष्का
विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की लगातार आ रही हैं। अनुष्का के बर्थडे पर विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस को हराया था।

4 of 9
ऋतिका सजदेह - फोटो : IPL
रोहित-रितिका
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेहद खराब रहा है। हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा का हर एक मैच देखने के लिए उनकी पत्नी रितिका सजदेह लगातार स्टेडियम में आ रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
हरभजन सिंह को गीता बसरा ने दिया सरप्राइज गिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
हरभजन-गीता
चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी इस मामले में पीछे नहीं है। हरभजन सिंह का गेम देखने और सीएसके को सपोर्ट करने वह भी स्टेडियम में मैच देखने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पत्नी हेजल कीच ने बदला युवराज सिंह का नाम!
युवराज-हेजल
किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेटर युवराज सिंह इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि पंजाब को सपोर्ट करते हुए उनकी पत्नी हेजल कीच को आईपीएल में कई बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

7 of 9
shane watson with family
वॉटसन-ली फरलॉन्ग
चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन की पत्नी ली फरलॉन्ग सात समंदर पार कर सीएसके को सपोर्ट करने भारत आई हुई हैं। ली फरलॉन्ग अपने बच्चों के साथ सीएसके के मैच देखने स्टेडियम में पहुंच रही हैं।

8 of 9
इमरान ताहिर की पत्नी
ताहिर-सुमान्या दिलदार
चेन्नई सुपरकिंग्स के एक और खिलाड़ी इमरान ताहिर की पत्नी सुमान्या दिलदार भी अपने पति को सपोर्ट करने स्टेडियम आ रही हैं। सुमान्या और इमरान ने साल 2007 में शादी रचाई थी। सुमान्या ने एमएस धोनी की पत्नी साक्षी के साथ स्टेडियम में मैच देखा था।
विज्ञापन

9 of 9
प्रियंका रैना
सुरेश रैना-प्रियंका
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना भी आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले को देखने स्टेडियम में आई थीं। प्रियंका ने भी साक्षी के साथ स्टेडियम में मैच देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें