आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं, जबकि टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत इंडटीरियर डिजाइनर को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड
- फोटो : अमर उजाला
2016 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले ईशान किशन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। मुंबई की टीम ने उन्हें 15.25 करोड़ की कीमत में खरीदा है। किशन के बाद दीपक चाहर इस नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। चेन्नई की टीम ने उन्हें 14 करोड़ की कीमत में खरीदा है। आईपीएल में जमकर पैसा कमाने वाले इन खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी शानदार है। ईशान किशन एक मॉडल को डेट कर रहे हैं तो दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड को सबसे सामने प्रपोज कर चुके हैं।
यहां हम भारत के युवा खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
अदिति हुंडिया-ईशान किशन
2 of 7
अदिति हुंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। वह 2016 में मिस राजस्थान प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। इस प्रतियोगिता में वह दूसरे नबंर पर रही थीं। 2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया में अदिति टॉप-15 कंटेस्टेंट में शामिल थीं। उन्होंने 2018 में मिस सुपरनेचुरल का खिताब भी जीता था। ईशान और अदिति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाले समय में शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
आईपीएल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ में बिकने वाले दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज हैं। दीपक ने पिछले साल आईपीएल मैच के बाद जया को स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। जया एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। उनके भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। दीपक और जया इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
ईशा नेगी- ऋषभ पंत
4 of 7
ऋषभ पंत और ईशा नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के बारे में सभी को पता है। ईशा और ऋषभ दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ईशा ने देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स किया है। वह एक एंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। ईशा फैशन और साहित्य में अच्छी खासी रुचि रखती हैं।
विज्ञापन
आथिया शेट्टी-केएल राहुल
5 of 7
केएल राहुल, आथिया शेट्टी
- फोटो : Twitter
भारत की वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। आथिया सुनील शेट्टी की बेटी हैं और अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ हीरो फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आथिया मुबारकां जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
प्राची सिंह- पृथ्वी शॉ
6 of 7
प्राची सिंह पृथ्वी शॉ
- फोटो : इंस्टाग्राम
भारत को अपनी कप्तानी में 2018 अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। प्राची ने उड़ान टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, पृथ्वी और प्राची ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है। इन दोनों को कभी साथ में भी नहीं देखा गया है। इन दोनों ने सोशल मीडिया में जरूर एक दूसरे की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। प्राची बेली डांस में महारत रखती हैं और उनके डांस वीडियो फैंस को खासे पसंद आते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ और सयाली संजीव
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 में कमाल करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ अब भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं। जल्द ही वह भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करते देखे जा सकते हैं। खबरों के अनुसार ऋतुराज सयाली संजीव को डेट कर रहे है। सोशल मीडिया पर ये दोनों कई बार एक दूसरे की फोटो में कमेंट करते देखे गए हैं। इसी के बाद से यह कयास लगाए गए कि ऋतुराज सयाली संजीव को डेट कर रहे हैं।