एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए अभी भी 84 रन की दरकार है। शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन कुल 14 विकेट गिरे, इसके अलावा मैदान के बाहर एक ऐसा मजेदार वाकया हुआ जिसे देखने वाला हर शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाया होगा।