आपको केसरिक विलियम्स याद है? अरे वही नोटबुक सेलिब्रेशन वाला कैरेबियाई पेसर, जिसकी पिछले साल दिसंबर में किंग कोहली ने बेदम पिटाई की थी। वेस्टइंडीज की टीम 3 टी-20 और 3 वन-डे खेलने भारत दौरे पर आई हुई थी। 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडिमय में खेले गए पहले टी-20 मैच में विराट ने 50 गेंदों में तूफानी 94 रन ठोक दिए थे। छह विकेट से जीत के दौरान मैच में विराट का उस वक्त गुस्सैल रूप देखने को मिला था जब, विलियम्स उनसे टकरा गए थे। अब लगभग पांच माह बाद केसरिक विलियम्स ने पुरानी यादें ताजा की हैं।