फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं संजना गणेशन, जिनकी बुमराह से शादी की चर्चा हो रही है, देखें PHOTOS

Mon, 08 Mar 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : social media
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मगर वह कब और किसके साथ सात फेरे लेंगे, ये अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, बुमराह का नाम अब क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर संजना गणेशन से जोड़ा जाने लगा और दोनों के शादी की अटकलें तेज हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 4
अनुपमा और बुमराह - फोटो : instagram@anupamaparameswaran96 and twitter
इससे पहले तक खबर थी कि बुमराह साउथ की एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन से शादी करने वाले हैं। मगर उनके परिवार वालों ने अब इसे अफवाह करार दिया है। परिवार के लोगों ने बताया है कि अनुपमा इस वक्त गुजरात में है और वह अपनी शूटिंग में व्यस्त है। वहीं, अनुपमा की मां ने बताया कि यह महज एक अफवाह है। परिवार वाले इसपर ज्यादा ध्यान नहीं रहे हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं कौन हैं संजना गणेशन, जिनकी हो रही है बुमराह से शादी की चर्चा?

 
विज्ञापन

3 of 4
संजना गणेशन - फोटो : instagram@sanjanaganesan
28 वर्षीय संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर/प्रेजेंटर हैं। पिछले कुछ समय से वह कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं। वह आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं। संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता।
विज्ञापन

4 of 4
संजना गणेशन - फोटो : social media
वैसे उन्होंने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। संजना पुणे की मशहूर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें