फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एंडरसन ने यूं निकाली अश्विन पर भड़ास, फोटो के कर दिए टुकड़े-टुकड़े

Tue, 02 Apr 2019 05:49 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेम्स एंडरसन - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग के चौथे मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन द्वारा जोस बटलर को किए गए मांकडिंग रनआउट पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब बटलर के रनआउट पर अश्विन से खफा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अश्विन की फोटो के साथ एक ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी है कि अब वही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जेम्स एंडरसन - फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर एंडरसन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एंडरसन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन की एक फोटो को पेपर कटिंग मशीन में डालकर काट रहे हैं। ये शर्मनाक हरकत करते हुए वो हंस भी रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जेम्स एंडरसन - फोटो : Social media
एंडरसन की इस हरकत को सोशल मीडिया पर लोगों ने शर्मनाक बताया है। एक यूजर ने लिखा है, 'अश्विन द्वारा किया गया रनआउट विवादास्पद था, लेकिन आपकी यह हरकत निस्संदेह अनैतिक है।' 
 
 

4 of 5
अश्विन का मांकडिंग रनआउट - फोटो : File photo
बता दें कि मांकडिंग रनआउट क्रिकेट के नियमों से तो सही है, लेकिन इसे खेल भावना के विपरीत मान जाता है। इस प्रकार से रनआउट करने से पहले गेंदबाज को नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े बल्लेबाज को चेतावनी देनी होती है, लेकिन अश्विन ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने बटलर को चेतावनी दिए बिना आउट कर दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashwin buttler - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अश्विन के मांकडिंग रनआउट को सही बताया था, तो वही कुछ लोगों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था। यह मुकाबला पंजाब और राजस्थान के बीच खेला गया था, जिसमें पंजाब ने राजस्थान पर 14 रनों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें