भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को परोक्ष रूप से नसीहत दी कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। गंभीर ने उमर के उस बयान पर यह टिप्पणी की जिसमें एनसी नेता ने कहा था कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता बहाल करने की कोशिश करेगी और वहां एक बार फिर 'वजीर-ए-आजम' (प्रधानमंत्री) हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गौतम गंभीर भाजपा में शामिल
- फोटो : एएनआई
पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट किया, 'अगर उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए एक अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं तो भी महासागर पर चलना चाहता हूं। अगर उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं तो मैं भी चाहता हूं कि सूअर हवा उड़ने लगें।' उन्होंने कहा कि उमर को 'थोड़ी नींद और एक कड़क कॉफी' की जरूरत है और यदि वह फिर भी नहीं समझ पाए तो उन्हें 'हरे पाकिस्तानी पासपोर्ट' की जरूरत है।
विज्ञापन
3 of 5
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
उमर ने भाजपा नेता पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'गौतम, मैंने कभी ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली क्योंकि मुझे पता था कि मैं इस मामले में बहुत अच्छा नहीं हूं। आप जम्मू-कश्मीर, इसके इतिहास या इतिहास को आकार देने में नेशनल कॉन्फ्रेंस की भूमिका के बारे में ज्यादा जानते नहीं...फिर भी आप अपनी अनभिज्ञता सबको दिखाने पर आमादा हैं।'
4 of 5
gautam gambhir
उन्होंने कहा कि गंभीर को सिर्फ उन्हीं चीजों पर फोकस करना चाहिए जिन्हें वे जानते हैं और वे 'इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारे में ट्वीट करें।' सोमवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत संघ में जम्मू-कश्मीर का जुड़ना तब हो पाया था जब राज्य के लिए कई संवैधानिक उपाय किए गए और यदि उनसे कोई छेड़छाड़ हुई तो भारत से जम्मू-कश्मीर के जुड़ने की पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठ जाएंगे।