आईपीएल में चार साल बाद समापन समारोह आयोजित हुआ। इससे पहले साल 2018 में इसका आयोजन हुआ था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। रणवीर सिंह, एआर रहमान ने अपने परफॉर्मेंस से समां बांध दिया।
विज्ञापन
1 of 21
आईपीएल 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी की झलकियां
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच से पहले आईपीएल के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी का अनावरण किया गया। यह जर्सी 66 मीटर लंबी और 42 मीटर चौड़ी है। इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से बीसीसीआई को सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
2 of 21
फाइनल मैच देखने पहुंचे अक्षय कुमार
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में चार साल बाद समापन समारोह आयोजित हुआ। इससे पहले साल 2018 में इसका आयोजन हुआ था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। साल 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के शोक के चलते इसका आयोजन नहीं हुआ था। वहीं, 2020 और 2021 में कोरोना महमारी के चलते समापन समारोह रद्द कर दिया गया था। समापन समारोह की वजह से ही फाइनल मुकबला शाम 7:30 बजे की बजाय रात आठ बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
3 of 21
दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी
- फोटो : IPL/BCCI
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट जर्सी 66 मीटर लंबी और 42 मीटर चौड़ी है। यह उजले रंग की थी और उस पर आईपीएल 15 लिखा हुआ था। समापन समारोह के मंच पर आईपीएल आयोजकों ने सबसे बड़ी जर्सी प्रदर्शित की।
4 of 21
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जर्सी का एरियल व्यू
- फोटो : IPL/BCCI
जर्सी पर सभी 10 टीमों के लोगो हैं। ये जर्सी स्टेडियम की आधे हिस्से में फैली हुई थी। आज आईपीएल के फाइनल मैच में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिला। रवि शास्त्री ने क्लोजिंग सेरेमनी को होस्ट किया।
विज्ञापन
5 of 21
बीसीसीआई को मिला सर्टिफिकेट
- फोटो : IPL/BCCI
'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले एक्टर आमिर खान स्टूडियो में पहुंचे। इस दौरान वह पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 21
गांगुली, जय शाह और बृजेश पटेल को सर्टिफिकेट दिया गया
- फोटो : IPL/BCCI
इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल को सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
7 of 21
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का एरियल व्यू
- फोटो : IPL/BCCI
दो महीने पहले जब आईपीएल का 15वां सीजन शुरू हुआ था, तब किसी ने नहीं सोचा होगा कि 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन उतरेंगे। हालांकि, अब ऐसा हो चुका है। गुजरात ने फाइनल जीत लिया है।
8 of 21
स्टेडियम में पहुंचे फैन्स
- फोटो : IPL/BCCI
इस धमाकेदार मैच के देखने के लिए काफी संख्या में फैन्स नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे थे। बीसीसीआई की ट्वीट के मुताबिक आधे मैच तक करीब एक लाख चार हजार लोग पहुंचे थे।
9 of 21
क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते स्टार्स
- फोटो : IPL/BCCI
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दमदार परफॉर्मेस के साथ क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान एवई-एवई, भाई-भाई, तूने मारी एंट्री, गल्ला गूड़िया, वाथी कमिंग जैसे गानों पर डांस परफॉर्मेंस दी।
10 of 21
स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ है
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के लिए एक लाख के करीब दर्शक स्टेडियम पहुंचे हैं। गुजरात टाइटंस को होम ग्राउंड होने का फायदा मिला और लाखों लोगों की मौजूदगी में खिताब जीता।
11 of 21
एआर रहमान
- फोटो : IPL/BCCI
रणवीर के परफॉर्मेंस के बाद एआर रहमान ने अपनी शानदार आवाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने 'मां तुझे सलाम' गाने से हवाओं में देशभक्ति का रंग घोल दिया।
12 of 21
स्टेज पर परफॉर्म करते एआर रहमान और रणवीर सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
रणवीर सिंह सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 का डायलॉग बोलते नजर आए। साथ ही तेलगु फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय की 'फिल्म' मास्टर के गाने 'वाथी कमिंग' पर भी डांस किया।
13 of 21
नीति मोहन
- फोटो : IPL/BCCI
एआर रहमान के साथ फिमेल सिंगर नीति मोहन भी परफॉर्म करती नजर आईं।
14 of 21
स्टेज पर परफॉर्म करते रहमान और रणवीर
- फोटो : IPL/BCCI
रणवीर और एआर रहमान के परफॉर्मेंस के दौरान भारतीय क्रिकेट के इतिहास को भी दिखाया गया। 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया की झलक दिखाई गई।
इस दौरान एआर रहमान ने अपनी दमदार आवाज में जय हो गाना गाकर सभी को जोश से भर दिया। उनके साथ गायक मोहित चौहान और नीति मोहन ने भी नजर आए।
16 of 21
रणवीर सिंह और नीति मोहन
- फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान राजस्थान की पारी के दूसरे टाइम आउट में लाल सिंह चड्ढा फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
17 of 21
नीति मोहन और एआर रहमान
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। 14 साल पहले (2008 में) लीग में सुनहरी शुरुआत करने वाले राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहेंगे।
18 of 21
क्लोजिंग सेरेमनी
- फोटो : IPL/BCCI
कई दिग्गज टीमों को धराशायी कर अपने पहले सीजन में ही फाइनल खेलने वाली गुजरात टाइटंस की टीम कामयाबी का नया इतिहास बनाने की फिराक में थी और राजस्थान को हराकर उसने ऐसा कर दिखाया।
19 of 21
क्लोजिंग सेरेमनी
- फोटो : IPL/BCCI
नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने बिना परखे फाइनल की दौड़ से बाहर मान लेने वाले क्रिकेट पंडितों और आलोचकों को अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दिया है।
20 of 21
अक्षय कुमार
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मैच का आनंद लेने बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार भी स्टेडियम पहुंचे थे।
सेरेमनी में सभी विदेशी मेहमान भी भारतीय वेशभूषा में सजे नजर आए। इसमें ग्रीम स्मिथ और मैथ्यू हेडन नजर आए। इनके साथ सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और इरफान पठान भी नजर आए।