फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में होगी अहम सुनवाई, मूसेवाला की हत्या को लेकर सवालों के घेरे में पंजाब सरकार, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Mon, 30 May 2022 06:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं, इस पर जिला जज की अदालत में आज बहस होगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से इस मामले को खारिज करने के पक्ष में दलीलें पूरी होने के बाद वादी पक्ष और जिला शासकीय अधिवक्ता पक्ष रखेंगे। वहीं, गैंगस्टरों से निपटने के मामले में पंजाब की खुफिया एजेंसियां लगातार असफल साबित हो रही हैं। ताजा मामला प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है। मूसेवाला की हत्या में सरकार की लापरवाही को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। साथ ही आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने टी-20 लीग के 15वें सीजन का खिताब जीत लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
ज्ञानवापी मामले में सुनवाई आज... - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में आज होगी अहम सुनवाई
शृंगार गौरी-ज्ञानवापी मामला सुनने योग्य है या नहीं, इस पर जिला जज की अदालत में आज बहस होगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से इस मामले को खारिज करने के पक्ष में दलीलें पूरी होने के बाद वादी पक्ष और जिला शासकीय अधिवक्ता पक्ष रखेंगे। शृंगार गौरी के नियमित दर्शन और अन्य विग्रहों के संरक्षण के लिए दाखिल वाद की पोषणीयता (सुनने योग्य है या नहीं) पर अदालत में कमेटी की ओर से दलीलें पिछली तारीख (26 मई) पर जारी रही थीं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
प्रेसवार्ता करते पंजाब के डीजीपी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब का खुफिया तंत्र फेल, मूसेवाला की हत्या
गैंगस्टरों से निपटने के मामले में पंजाब की खुफिया एजेंसियां लगातार असफल साबित हो रही हैं। ताजा मामला प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है जबकि इसी महीने पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की मुख्यालय पर भी हमला हो चुका है। इससे पहले पटियाला हिंसा और जालंधर में कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या के मामलों में भी खुफिया एजेंसियां न तो पहले से कोई अनुमान लगा सकीं और ना ही पंजाब पुलिस अब तक मुख्य अपराधियों को पकड़ सकी है।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

गुजरात टाइटंस ने पहले ही सीजन में खिताब पर किया कब्जा
आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने टी-20 लीग के 15वें सीजन का खिताब जीत लिया है। गुजरात ने आईपीएल 2022 के खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
मूसेवाला की हत्या को डीजीपी ने बताया गैंगवार का नतीजा
मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में आक्रोश की आशंका के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस हमले को जिसने भी अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। नौजवान गायक की हत्या का उन्हें दुख है। मानसा के गांव मूसा में गायक सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
उपचुनाव - फोटो : istock

आज से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू
उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन आज से 6 जून तक होंगे। नामांकन प्रत्येक दिन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक किए जा सकेंगे। सात जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ जून नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 23 जून को मतदान और 26 जून को मतगणना होगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
बारिश की संभावना - फोटो : Amar Ujala Digital

आज उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश  
मानसून ने आखिरकार केरल में तय वक्त से तीन दिन पहले ही दस्तक दे दी है। इसका असर पूरे देश पर पड़ा है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के अधिक से अधिक हिस्सों को भी कवर करेगा। बदल रहे मौसम के कारण दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी भारत व मध्य भाग में अगले पांच दिन तक लू से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
शंभू शरण पटेल - फोटो : ANI

राज्यसभा चुनाव की गहमगहमी
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो गया है। बिहार भाजपा नेता शंभू शरण पटेल ने कहा कि मैं 30 मई को नामांकन करूंगा। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रह सकते हैं। बता दें की भाजपा ने रविवार को शंभू शरण को बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
भारतीयों को अपनी सरकार पर भरोसा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

भारतीयों का अपनी सरकार पर ज्यादा भरोसा
जब अधिकतर देशों में जनता अपनी सरकारों पर संदेह करती है, भारतीयों का अपनी सरकार में पूरा विश्वास है। इस मामले में हमने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जापान जैसे विकसित देशों को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। ये दावे फ्रांस की मार्केट रिसर्च व कंसल्टिंग फर्म इप्सोस ने अपनी वैश्विक विश्वसनीयता निगरानी रिपोर्ट में किए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
तालिबान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

जैश और लश्कर को अफगानिस्तान में तालिबान दे रहा मदद
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही पाकिस्तान से संबंध रखने वाले आतंकवादी समूहों ने यहां महत्वपूर्ण उपस्थिति बना रखी है, लेकिन तालिबान हमेशा इससे इनकार करता रहा है। इसी बीच पाकिस्तान-आधारित और भारत को निशाना बनाने वाले इन विदेशी आतंकवादी समूहों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बड़ा खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
चारधाम तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार हो गया है। केदारनाथ धाम में अब तक सबसे अधिक 50 यात्रियों ने दम तोड़ा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण अचानक हृदय गति रुकने से लगातार यात्रियों की मौतें हो रही हैं।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें