फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: जोश में होश खोना फिर पड़ा प्लेयर ऑफ द मैच दिग्वेश को भारी, गंवाई आधी मैच फीस; पंत पर भी लगा जुर्माना

Sat, 05 Apr 2025 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई की यह आईपीएल में तीसरी हार रही। एमआई अंक तालिका में सातवें, जबकि लखनऊ छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
1 of 4
दिग्वेश राठी नमन को आउट करने के बाद - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घर में 12 रन से जीत दर्ज की। हालांकि, जीत के जश्न के बीच लखनऊ के लिए दो बुरी खबर आई है। कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। वहीं, जोश में होश गंवाना एक बार फिर दिग्वेश राठी का भारी पड़ा। उन्हें मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा है। दिग्वेश मुंबई के खिलाफ मुकाबल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत और सूर्यकुमार - फोटो : IPL/BCCI
पंत पर धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना
दरअसल, पंत पर मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। किसी भी गेंदबाजी टीम के लिए 20 ओवर पूरे करने का निर्धारित समय 90 मिनट है। लखनऊ की टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे चल रही थी। इस कारण उसे अंतिम ओवर में 30 गज के बाहर एक क्षेत्ररक्षक कम रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, 'आईपीएल आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'

यह भी पढ़ें: NZ vs PAK: मुंह पर गेंद लगी तो एंबुलेंस से गए इमाम उल हक; कीवी खिलाड़ी के गेंद फेंकते ही मैदान में छाया अंधेरा
विज्ञापन

3 of 4
प्लेयर ऑफ द मैच दिग्वेश - फोटो : IPL/BCCI
दिग्वेश राठी ने फिर से नोटबुक जश्न मनाया
इस बीच लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के बाद लगातार दूसरी बार उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दिग्वेश को पंजाब किंग्स के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने का जश्न मनाने के लिए उनकी मैच फीस का आधा हिस्सा भी देना पड़ा था। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद फिर से नोटबुक लिखने की शैली में जश्न मनाया। पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने प्रियांस आर्य को आउट करने पर भी इसी तरह जश्न मनाया था। मुंबई के खिलाफ दिग्वेश ने चार ओवर में 21 रन देकर नमन धीर का विकेट झटका।
विज्ञापन

4 of 4
लखनऊ की टीम - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ को मिली जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा, लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।

ISSF World Cup: अर्जेंटीना विश्व कप में सिफ्त ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, पदक तालिका में अभी शीर्ष पर चीन

मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट चटकाए। हार्दिक ने चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने मारक्रम (53), निकोलस पूरन (12), ऋषभ पंत (दो), डेविड मिलर (27) और आकाश दीप (शून्य) के विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें