फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: बतौर कप्तान विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जीत में धोनी अव्वल; जानें रोहित-गंभीर का कैसा है रिकॉर्ड

Wed, 20 Mar 2024 04:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए 143 मैचों में कप्तानी की और 41.97 की औसत से 4994 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.3 का रहा।
विज्ञापन
1 of 4
धोनी, गंभीर, रोहित और विराट - फोटो : IPL
आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इसके लिए  सभी 10 टीमें तैयारी में जुट गई हैं। हालांकि, इस बार आईपीएल काफी दिलचस्प रहने वाला है। 2008 में पहला सीजन खेला गया था। तब खेलने वाले कप्तानों में अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसे हैं जो इस सीजन में भी कप्तानी करते दिखेंगे। पुराने कप्तानों में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है, जबकि विराट कोहली ने 2021 आईपीएल के बाद ही कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, बतौर कप्तान कुछ रिकॉर्ड्स के मामले में ये दोनों अब भी शीर्ष पर बरकरार हैं। आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए 143 मैचों में कप्तानी की और 41.97 की औसत से 4994 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.3 का रहा। विराट ने बतौर कप्तान आईपीएल में पांच शतक और 37 अर्धशतक जड़े। वहीं, दूसरे नंबर पर धोनी हैं। उन्होंने 226 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की और 39.83 की औसत और 137.5 के स्ट्राइक रेट से 4660 रन बनाए। इनमें 22 अर्धशतक शामिल हैं।

रोहित ने 158 मैचों में मुंबई की कप्तानी की और 28.07 की औसत और 129.4 के स्ट्राइक रेट से 3986 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 अर्धशतक लगाए। गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलाकर 129 मैचों में कप्तानी की और 31.13 की औसत से 3518 रन बनाए। इनमें 31 अर्धशतक शामिल हैं। डेविड वॉर्नर 83 मैचों में 3356 रन के साथ पांचवें और राहुल 2186 रन के साथ छठे स्थान पर हैं।

बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
कप्तान पारी रन अर्धशतक शतक
विराट कोहली 142 4994 37 5
एमएस धोनी 196 4660 22 0
रोहित शर्मा 158 3986 25 0
गौतम गंभीर 127 3518 31 0
डेविड वॉर्नर 82 3270 31 1
केएल राहुल 51 2186 17 3
एडम गिलक्रिस्ट 74 1900 11 1
सचिन तेंदुलकर 51 1723 10 1
श्रेयस अय्यर 55 1643 11 0
वीरेंद्र सहवाग 53 1524 11 1
विज्ञापन

3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत
एक कप्तान के रूप में आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। उन्होंने दो टीमों के लिए कप्तानी की है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स  शामिल हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने 226 मैचों में से 133 मैच जीते हैं। 91 में उन्हें हार मिली है, जबकि दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 158 मैचों में से 89 मैच जीते हैं, जबकि 69 में उन्हें हार मिली है। कोहली के नेतृत्व में बेंगलुरु ने 143 में से 66 मैच जीते, 70 में उन्हें हार मिली, जबकि तीन मुकाबले टाई रहे। चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। चौथे नंबर पर गंभीर हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली और कोलकाता ने कुल मिलाकर 129 मैच खेले और 71 जीते। 57 में उनकी टीम को हार मिली। एक मैच टाई रहा।

बतौर कप्तान जीत/हार का रिकॉर्ड
खिलाड़ी मैच जीत हार टाई बेनतीजा
एमएस धोनी (CSK/RPS) 226 133 91 0 2
रोहित शर्मा (MI) 158 87 67 4 0
विराट कोहली (RCB) 143 66 70 3 4
गौतम गंभीर (KKR/DC) 129 71 57 1 0
डेविड वॉर्नर (DC/SRH) 83 40 41 2 0
एडम गिलक्रिस्ट (DC/KXIP) 74 35 39 0 0
श्रेयस अय्यर (DC/KKR) 55 27 26 2 0
शेन वॉर्न (RR) 55 30 24 1 0
वीरेंद्र सहवाग (DC/KXIP) 53 28 24 1 0
केएल राहुल (KXIP/LSG/PBKS) 51 25 24 2 0
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
2013 से आईपीएल में बतौर कप्तान जीत/हार का रिकॉर्ड
साल 2013 में बतौर कप्तान रोहित ने आईपीएल में डेब्यू किया था। रोहित के बतौर कप्तान आने के बाद से आईपीएल में उनसे बेहतर कोई कप्तान नहीं रहा है। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। धोनी-कोहली भी उनके आसपास नहीं हैं। 2013 से लेकर अब तक रोहित का कप्तानी रिकॉर्ड 89 जीत का है। वहीं, धोनी 87 जीत के साथ दूसरे और कोहली 62 जीत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गंभीर ने इस दौरान 42 और वॉर्नर ने इस दौरान 40 मैच जीते हैं।

2013 से लेकर अब तक आईपीएल में
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
खिलाड़ी जीत
रोहित शर्मा 89
एमएस धोनी 87
विराट कोहली (RCB) 62
गौतम गंभीर (KKR/DC) 42
डेविड वॉर्नर (DC/SRH) 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें