फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'क्रिकेट के बाहर की चीजें प्रभावित करती हैं, मेरी शुरुआत अच्छी नहीं रही', सोशल मीडिया पर भड़के रियान

Tue, 16 Apr 2024 11:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले सभी सीजन को मिलाकर 54 मैच में केवल 600 रन जुटाने वाले पराग को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और मीम का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
1 of 4
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान पराग की क्रिकेट यात्रा की शुरूआत इतनी अच्छी नहीं रही और उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार 'ट्रोलिंग' का सामना करना आसान नहीं है तथा क्रिकेट के बाहर की जिंदगी वास्तव में प्रभावित करती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
पिछले सभी सीजन को मिलाकर 54 मैच में केवल 600 रन जुटाने वाले पराग को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और मीम का सामना करना पड़ा था। हालांकि, रियान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सीजन में अभी तक 284 रन बना लिए हैं, जिससे वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान अब समझ गए हैं कि सोशल मीडिया पर इस तरह ट्रोलिंग का जवाब पिच पर बल्ले से ही दिया जा सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले रियान ने कहा- क्रिकेट से बाहर की जिंदगी आपको वास्तव में प्रभावित करती है। मेरे करियर में यही एक बड़ी चीज रही है कि मैं इससे कैसे निपटूं।
विज्ञापन

4 of 4
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा- मेरे लिए शुरूआत अच्छी नहीं रही। मेरे बारे में जो भी कहा गया, जो भी था, मैंने काफी चीजों को दिल से लगा लिया। इसके बाद मुझे समझना पड़ा कि मेरे लिए क्या चीज अहम है, किसकी राय मायने रखती हैं और मैंने धीरे धीरे समझना शुरू किया और अंत में इससे मदद मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें