भारतीय टीम के लिए कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में वह कुछ समय से पारी की शुरुआत करने आ रहे हैं। कोहली और डुप्लेसिस की जोड़ी आईपीएल में सुपरहिट है और दोनों टीम को दमदार शुरुआत दिलाते हैं।
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हर जाते दिन के साथ अपने नाम नए-नए कीर्तिमान जोड़ रहे हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल में खेलते हुए कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ ओपनिंग करने आते हैं। भारतीय टीम के लिए कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में वह कुछ समय से पारी की शुरुआत करने आ रहे हैं। कोहली और डुप्लेसिस की जोड़ी आईपीएल में सुपरहिट है और दोनों टीम को दमदार शुरुआत दिलाते हैं। इस दिनों की जोड़ी आईपीएल के पिछले सीजन में सबसे सफल जोड़ियों में से एक थी। अब कोहली के नाम ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर भी एक खास उपलब्धि जुड़ने जा रही है और इस मामले में वह डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : IPL
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटने वाले दूसरे ओपनर हैं कोहली
कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि आरसीबी के शुक्रवार को बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की। कोहली ने इस मैच में 59 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। कोहली का इस सीजन यह लगातार दूसरा अर्धशतक था। कोहली आईपीएल इतिहास में ओपनर के तौर पर 16वीं बार नाबाद लौटे और उन्होंने इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। वॉर्नर अपने आईपीएल करियर में कुल 15 बार नाबाद लौटे हैं। इस लिस्ट में वॉर्नर के साथ आरसीबी के ही पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल भी मौजूद हैं जो 15 बार ओपनर के तौर पर नाबाद लौटे थे। शीर्ष पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन हैं जो अबतक 23 बार नाबाद लौटे हैं। कोहली और धवन के बीच हालांकि फासला अब ज्यादा बड़ा नहीं है और जिस तरह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान खेल रहे हैं उसे देखकर लग नहीं रहा कि धवन का यह रिकॉर्ड ज्यादा दिन टिका रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि धवन भी अभी क्रिकेट में सक्रिय हैं और उनके पास अपने इस रिकॉर्ड को मजबूत रखने का मौका है।
विज्ञापन
3 of 5
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटने वाले ओपनर
शिखर धवन
23
विराट कोहली
16
डेविड वॉर्नर
15
क्रिस गेल
15
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : IPL
केकेआर के खिलाफ गरजा कोहली का बल्ला
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए कोलकाता के खिलाफ 83 रन की धुआंधार पारी खेली। विराट कोहली ने इस मैच में 59 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। इस मैच में वह नाबाद रहे। केकेआर के खिलाफ यह उनका सातवां 50+ स्कोर था। कोहली की यह पारी भी हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सकी और केकेआर ने इस मैच को सात विकेट से अपने नाम किया। आरसीबी की इस सीजन तीन मैचों में यह लगातार दूसरी हार है।
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने
कोहली ने केकेआर के खिलाफ मैच में चार छक्के जड़े और वह आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (239) और एबी डिविलियर्स (238) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम 241 छक्के दर्ज हो गए हैं। आईपीएल इतिहास में सिर्फ छह खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के लिए 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। गेल, डिविलियर्स, कोहली, कीरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही इस लिस्ट में शामिल हैं।