फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: रणनीति नहीं, इस कारण नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे धोनी, वजह जानकर करेंगे सलाम

Tue, 07 May 2024 02:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

धर्मशाला में रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई के पारी के 16 ओवर पूरे होने के बाद सीएसके ने छह विकेट पर 122 रन बनाए थे और सभी को उम्मीद थी कि अब बल्लेबाजी के लिए धोनी उतरेंगे, लेकिन उनकी जगह शार्दुल ठाकुर मैदान पर उतरे जिससे सभी लोग अचरज में पड़ गए थे।
विज्ञापन
1 of 4
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। इस कारण धोनी की काफी आलोचना हुई थी। धर्मशाला में रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई के पारी के 16 ओवर पूरे होने के बाद सीएसके ने छह विकेट पर 122 रन बनाए थे और सभी को उम्मीद थी कि अब बल्लेबाजी के लिए धोनी उतरेंगे, लेकिन उनकी जगह शार्दुल ठाकुर मैदान पर उतरे जिससे सभी लोग अचरज में पड़ गए थे। माना जा रहा था कि इसके पीछे भी धोनी की कोई रणनीति होगी, लेकिन अब खबर आ रही है कि धोनी पैर में चोट के बावजूद खेल रहे हैं और इसी कारण वह निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।  
विज्ञापन

2 of 4
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
हरभजन-इरफान ने की थी धोनी की आलोचना
धोनी के निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आने पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उनकी आलोचना की थी। हरभजन ने यहां तक कहा था कि अगर धोनी ऐसे महत्वपूर्ण समय में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरना चाहते हैं तो उन्हें खुद को टीम से बाहर रखकर एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाना चाहिए। वहीं, इरफान ने भी धोनी की आलोचना करते हुए कहा था कि धोनी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं धोनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके के सूत्रों ने बताया कि धोनी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्होंने पूरा आईपीएल सीजन दर्द सहते हुए ही खेला है। यही कारण था कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। धोनी को इस वर्ष ही चोट लगी थी और टीम के दूसरे विकेटकीपर डेवोन कॉन्वे चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे, अगर कॉन्वे उपलब्ध रहते तो धोनी खुद को आराम देने के बारे में सोच सकते थे। हालांकि, हालात ही ऐसे बने हुए हैं कि धोनी को दर्द के बावजूद मैदान पर उतरना पड़ रहा है। धोनी दवाई ले रहे हैं और कम से कम दौड़ने की कोशिश करते हैं। धोनी को डॉक्टरों ने भी आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि सीएसके की टीम पहले से ही खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
'आलोचना करने वाले नहीं जानते धोनी का त्याग'
इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा, 'हम पहले से ही अपनी बी टीम के साथ खेल रहे हैं। जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं वे उनके त्याग के बारे में नहीं जानते हैं।' मालूम हो कि धोनी पिछले सीजन घुटने की चोट के साथ खेले थे और चेन्नई के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने सर्जरी कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें