Star-Studded List of IPL Returnees: वापसी कर रहे सितारों में से एक की तो आठ साल बाद इस लीग में वापसी हो रही है, जबकि एक हाल फिलहाल में रणजी ट्रॉफी को लेकर विवादों में रहा था। आइए इनके बारे में जानते हैं....
आईपीएल 2024 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। इस साल लीग में कई बड़े सितारे खेलते दिखेंगे। इनमें कुछ वैसे सितारे भी हैं जो पिछले सीजन या फिर पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में नहीं दिखे हैं। अब इस साल इनकी वापसी से लीग के और दिलचस्प होने की उम्मीद है। कुछ खिलाड़ी चोट से उबर कर वापसी कर रहे हैं तो कुछ खिलाड़ियों ने निजी कारणों से इस लीग से दूरी बनाई थी। हालांकि, आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए खिलाड़ियों के लिए तैयारी का सबसे बेहतर जरिया फिलहाल आईपीएल है। ऐसे में कोई भी इस मौके को छोड़ना नहीं चाहता। वापसी कर रहे सितारों में से एक की तो आठ साल बाद इस लीग में वापसी हो रही है, जबकि एक हाल फिलहाल में रणजी ट्रॉफी को लेकर विवादों में रहा था। आइए इनके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 8
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
ऋषभ पंत
दिसंबर 2022 में जब पंत को एक भयानक कार दुर्घटना में गंभीर चोट लगी थी, तो इस बात पर संदेह था कि क्या वह फिर से क्रिकेट खेल पाएंगे। 14 महीने बाद, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में उनकी वापसी न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्कि भारतीय फैंस के लिए जश्न का कारण है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि इतने लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद एक मुश्किल सीजन में पंत की बल्लेबाजी, कप्तानी और संभवतः विकेटकीपिंग कैसी होगी और वह खेल के अलग-अलग दायित्वों को किस प्रकार संभालते हैं।
यहां तक का सफर उनके लिए कठिनाइयों से भरा रहा है। उनके घुटने के तीन लिगामेंट की सर्जरी हुई, उनकी पीठ और जांघों की त्वचा का इलाज हुआ, कई टांके लगे। यानी कई महिनों तक चले इलाज के बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब करने के बाद वह यहां तक पहुंचे हैं। पंत की वापसी से कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम में आक्रामकता आएगी। खासतौर पर मध्यक्रम और डेथ ओवरों में। पिछले सीजन वह इस मामले में सबसे धीमे स्कोरर रहे थे। अगर पंत आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टीम में उनकी वापसी ज्यादा दूर नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 8
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL
जसप्रीत बुमराह
बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2023 से चूकने के बाद बुमराह शानदार फॉर्म के साथ नए सीजन में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 16.89 की औसत से 19 विकेट लिए। उन्होंने अगस्त 2023 में भारत के आयरलैंड दौरे के बाद से एक भी टी20 नहीं खेला है। हालांकि, व्हाइट बॉल से उनका आखिरी मैच 19 नवंबर को वनडे विश्व कप का फाइनल था। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टेस्ट से ब्रेक दिया गया था। हालांकि, आईपीएल के तुरंत बाद टी20 विश्व कप होना है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को भी उनके वर्कलोड को मैनेज करना होगा। आईपीएल फाइनल के एक सप्ताह बाद ही भारत को विश्व कप का पहला मैच खेलना है।
4 of 8
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर
अय्यर को पीठ की चोट के कारण पिछले आईपीएल से हटना पड़ा था। उसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी और वह इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के रूप में खेलते दिखेंगे। अक्तूबर और नवंबर में वनडे विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने भारत की टी20 और टेस्ट टीम में अपनी जगह खो दी और फिर अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने से उन्हें बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने रणजी फाइनल में मुंबई के लिए 95 रन की पारी खेली थी, लेकिन पीठ दर्द के कारण वह दो दिन मैदान से दूर रहे। अय्यर को खुद को फिर से स्थापित करने के लिए एक मजबूत आईपीएल सीजन की जरूरत है। साथ ही पिछले कुछ दिनों में विवादों से जुड़े रहने के बाद अब उन्हें इससे बाहर निकलने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 8
पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
पैट कमिंस
कमिंस ने आईपीएल 2023 से बाहर होने का विकल्प चुना था, ताकि वह एक व्यस्त वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस दौरान उन्होंने केकेआर के साथ अपने 7.25 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट को त्याग दिया था। पिछले साल आईपीएल नहीं खेलने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब दिलाया, इंग्लैंड में एशेज बरकरार रखी और फिर भारत में वनडे विश्व कप जीता। इसने उनके रुतबे को और बढ़ा दिया और फिर कमिंस आईपीएल नीलामी में 20 करोड़ रुपये से अधिक में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2024 सीजन के लिए अपना कप्तान भी बनाया है। हालांकि, कमिंस को पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। साल 2022 में उन्होंने केकेआर के लिए पांच मैचों में 10.69 की इकॉनमी रेट के साथ सात विकेट लिए थे। उन्होंने पहले कभी भी टी20 क्रिकेट में किसी टीम, देश, राज्य या फ्रेंचाइजी की कप्तानी नहीं की है। ऐसे में पिछले सीजन अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स टीम को फिर से चैंपियन बनाने की उन पर जिम्मेदारी मुश्किलों से भरी रहने वाली है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में SRH 2021 में आखिरी स्थान पर, 2022 में केन विलियमसन की कप्तानी में आठवें स्थान पर और 2023 में एडेन मार्कराम की कप्तानी में फिर से अंतिम स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
6 of 8
मिचेल स्टार्क
- फोटो : BCCI
मिचेल स्टार्क
पिछले आठ सीजन को चूकने के बाद स्टार्क आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में लौटने को तैयार हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस से कड़ी चुनौती मिलने के बाद 24.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, स्टार्क हाल फिलहाल में व्हाइट बॉल से ज्यादा मैच नहीं खेला है और उनका आखिरी वनडे नवंबर में 2023 विश्व कप फाइनल था। इस फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार्क जरूर दो टी20 मैच खेले थे, लेकिन उससे पहले वह 2022 में ही कोई टी20 मैच खेले थे।
स्टार्क ने इससे पहले केवल दो आईपीएल सीजन खेले हैं। 2014 और 2015 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे थे। उन्होंने 2018 में नीलामी में जरूर हिस्सा लिया और उन्हें केकेआर ने तब भी खरीदा था। लेकिन सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने नाम वापस ले लिया था। फैंस को स्टार्क से काफी उम्मीदें हैं और उन पर इसका दबाव भी होगा। वह सत्र की शुरुआत कमिंस की टीम के खिलाफ मैच से करेंगे। सनराइजर्स और केकेआर की टीम 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होगी।
विज्ञापन
7 of 8
विलियम्सन और शुभमन
- फोटो : IPL
केन विलियम्सन
विलियम्सन का गुजरात टाइटंस के लिए पहला सीजन मैदान पर मुश्किल से एक घंटे का रहा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2023 सीजन के ओपनिंग मैच में उन्होंने कैच के लिए बाउंड्री पर छलांग लगाई। हालांकि, उन्होंने गलत तरीके से जमीन पर लैंड किया और पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई और वह पिछले साल वनडे विश्व कप में भी खेले थे। अब हार्दिक पांड्या के मुंबई में जाने के बाद गुजरात को और नए कप्तान शुभमन को एक ऐसे खिलाड़ी की मदद की जरूरत है, जो मुश्किल समय में उन्हें जरूर टिप्स दे सके। इसके लिए विलियम्सन से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। इस सीजन गुजरात के लिए यह खिलाड़ी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।
जॉनी बेयरस्टो
बेयरस्टो आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए अनुपलब्ध थे। वह सितंबर 2022 में पैर में फ्रैक्चर के बाद सर्जरी से उबर रहे थे। वह हाल हील में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत आए थे। उन्होंने सीरीज का समापन अपने 100वें टेस्ट के साथ किया था। वह 2022 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए शानदार रहे थे। उन्होंने 144.57 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए थे। हालांकि, उनका औसत केवल 23 का रहा था। यह देखा जाना बाकी है कि बेयरस्टो इस सीजन की शुरुआत में टीम के चार पहली पसंद के विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं या नहीं। पंजाब 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटा है।