फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'एल क्लासिको' से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका! अहम मुकाबले से बाहर हो सकता है तूफानी गेंदबाज

Sun, 14 Apr 2024 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सीएसके तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
1 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपनी टीम के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संकेत दिया कि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इस से बाहर हो सकते हैं। हालांकि उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस और सीएसके रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 'एल क्लासिको' मुकाबले में आमने-सामने होंगे। इस मैच को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहा जाता है, क्योंकि दोनों लीग की सबसे सफल टीमें हैं। एल क्लासिको स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब होता है उत्कृष्ट। स्पेनिश फुटबॉल में बार्सिलोना-रियल मैड्रिड के मैच को एल क्लासिको कहा जाता है, क्योंकि दोनों ला लीगा की सबसे सफल क्लब हैं। वहीं, आईपीएल में चेन्नई और मुंबई दो सबसे सफल टीमें हैं।
विज्ञापन

2 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, मुंबई भी लय पकड़ रहा है। लगातार तीन हार के बाद दो मैच जीतकर टीम सातवें स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराया था। दोनों टीमों के बीच 36 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें सीएसके ने 16 मैचों में जीत हासिल की और एमआई ने 20 मैच अपने नाम किए।
विज्ञापन

3 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
मैच की पूर्व संध्या पर स्टीफन ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नहीं खेलने वाले पथिराना के बारे में कहा, 'पथिराना की चोट उतनी बुरी नहीं थी जितना हमने सोचा था। इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि वह जल्द पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हम इस तरह के मैचों में उनकी अहमियत जानते हैं, लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि वह शत प्रतिशत इस फॉर्म में रहें। कोच ने नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की। उन्होंने कहा, 'गायकवाड़ और धोनी में कोई अंतर नहीं है। माही जितना शांत हैं, ऋतुराज भी उतना ही शांत है। मुझे पता है कि पिछला कप्तान काफी अच्छा था, लेकिन ऋतु को भी वैसा ही माहौल मिला है ताकि वह ढल जाए।'
विज्ञापन

4 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
फ्लेमिंग ने गायकवाड़ के 'धीमे' स्ट्राइक रेट को लेकर चल रही सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा- उन्हें पता है कि क्या करना है। वह परिस्थितियों के मुताबिक अच्छा खेल रहे हैं। आखिरी गेम (सीएसके बनाम केकेआर) इसका अच्छा उदाहरण है कि वह लीडर के तौर पर कैसे खेलते हैं। मुझे ऋतुराज के बारे में कोई संदेह नहीं है।' इस सीजन पांच मैचों में गायकवाड़ ने 38.75 की औसत और 117.42 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। उन्होंने 67* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें