फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: CSK के लिए बुरी खबर! यह स्टार ओपनर चोटिल होकर कम से कम आठ हफ्ते के लिए हुआ बाहर, रचिन का डेब्यू तय?

Mon, 04 Mar 2024 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड में दूसरे टी20 (24 फरवरी) के दौरान चोटिल हुआ था। इस हफ्ते उनके बाएं अंगूठे की सर्जरी होगी और ठीक होने में कम से कम आठ हफ्ते लग जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
कॉन्वे चोटिल हो गए हैं - फोटो : IPL
गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपडेट देते हुए कहा है कि स्टार ओपनर डेवोन कॉन्वे चोटिल हो गए हैं और उन्हें ठीक होने में कम से कम आठ हफ्ते लगेंगे। ऐसे में वह क्रिकेट एक्शन से कम से कम आठ हफ्ते दूर गए हैं। कॉन्वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करते हैं और साल 2023 में वह टीम के टॉप स्कोरर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
डेवोन कॉन्वे - फोटो : IPL/BCCI
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड में दूसरे टी20 (24 फरवरी) के दौरान चोटिल हुआ था। इस हफ्ते उनके बाएं अंगूठे की सर्जरी होगी और ठीक होने में कम से कम आठ हफ्ते लग जाएंगे। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है और पहले मैच में सीएसके का सामना चेन्नई के चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।
विज्ञापन

3 of 6
डेवोन कॉन्वे - फोटो : IPL/BCCI
ब्लैक कैप्स के ट्विटर हैंडल से सोमवार को लिखा गया- ओपनर डेवोन कॉन्वे इस हफ्ते अपने बाएं अंगूठे की सर्जरी कराएंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। कई स्कैन और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद हमने फैसला किया है कि उन्हें ऑपरेट करवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें रिकवर होने में कम से कम आठ हफ्ते लगेंगे।

4 of 6
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे - फोटो : IPL/BCCI
इतने रिकवरी समय से यह तो तय है कि कॉन्वे आधे आईपीएल में सीएसके का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। कॉन्वे सीएसके की टीम का एक अहम हिस्सा हैं। उन्हें 2022 ऑक्शन में चेन्नई ने एक करोड़ रुपये में साइन किया गया था। पिछले साल उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे और टीम के लीडिंग रन स्कोरर रहे थे। इसके साथ ही वह आईपीएल 2023 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया था।
विज्ञापन

5 of 6
डेवोन कॉन्वे की पार्टी में चेन्नई की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के खिलाफ खिताबी मुकाबले में कॉन्वे ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 25 गेंद में 47 रन की पारी खेली थी। आईपीएल 2023 का फाइनल 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। अब कॉन्वे की गैरमौजूदगी में रचिन रवींद्र के लिए दरवाजा खुल गया है। वह सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ बतौर ओपनर डेब्यू कर सकते हैं। एक ऑलराउंडर होने की वजह से वह टीम के लिए काफी मददगार भी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रचिन रवींद्र - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में रचिन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने तीन नंबर पर बल्लेबाजी की थी। रचिन ने 10 मैचों में 64.22 की औसत से 578 रन बनाए थे। इनमें 55 चौके और 17 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 106.45 का रहा था। वह न्यूजीलैंड के लिए टॉप स्कोरर रहे थे। रचिन ने टूर्नामेंट में तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में चेन्नई ने उन्हें 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, सीएसके ने अभी तक कॉन्वे के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें