इस सीजन के लिए ऑक्शन से ठीक पहले एमआई ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद फैंस में इसको लेकर जमकर गुस्सा फूटा था। फैंस ने फ्रेंचाइजी से वापस से रोहित को कप्तान बनाने की मांग की थी।
आईपीएल 2024 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आईपीएल का यह 17वां सीजन कई मायनों में दिलचस्प रहने वाला है। 22 मार्च से सीजन की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से चेपॉक में होगा। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स को उसका पांचवां खिताब दिलाने के बाद एक साल और खेलने की बात कही थी। ऐसे में फैंस को इस बात को लेकर उत्सुकता है कि क्या यह माही का आखिरी सीजन होगा या फिर वह आगे भी खेलना जारी रखेंगे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर लड़ाई भी सुर्खियों में रही है।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित और हार्दिक
- फोटो : IPL
इस सीजन के लिए ऑक्शन से ठीक पहले एमआई ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद फैंस में इसको लेकर जमकर गुस्सा फूटा था। फैंस ने फ्रेंचाइजी से वापस से रोहित को कप्तान बनाने की मांग की थी। यह विवाद तब और गहरा गया जब रोहित की पत्नी रितिका ने एक इंटरव्यू के दौरान मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर के बयान पर कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था बाउचर के बयान में कई बातें झूठी हैं। बाउचर ने कहा था कि उन्होंने रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह रोहित को खुलकर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। साथ ही टीम में बदलाव का भी दौर है। रोहित ने इस पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन रितिका के कमेंट के बाद उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अंबाती रायुडू
अब इस पूरे मामले पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके अंबाती रायुडू का बयान सामने आया है। उन्होंने रोहित का समर्थन किया है और कहा कि मुंबई ने कप्तान बदलने में थोड़ी जल्दबाजी कर दी है। हार्दिक इससे पहले 2015 से 2021 तक एमआई के लिए खेल चुके हैं। हालांकि, 2022 में ऑक्शन से पहले वह गुजरात टाइटंस टीम में शामिल हो गए थे और उन्हें कप्तान बनाया गया था। 2022 आईपीएल में उन्होंने गुजरात को जीत दिलाई और फिर 2023 में उनकी टीम उपविजेता रही थी। हालांकि, इस सीजन उन्होंने चौंकाते हुए बतौर कप्तान मुंबई में वापसी की। हालांकि, उनकी वापसी पर मुंबई के किसी भी सीनियर खिलाड़ी ने कोई रिएक्ट नहीं किया था।
4 of 7
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
रायुडू ने एक इंटरव्यू में कहा, 'रोहित को इस साल कप्तानी जारी रखनी चाहिए थी और हार्दिक को शायद एक साल बाद कप्तानी सौंपी जा सकती थी। रोहित अभी भी टी20 में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मुंबई इंडियंस ने इस फैसले में जल्दबाजी की, लेकिन शायद वे सबसे बेहतर जानते हैं। इसलिए यह सीजन उनके लिए कठिन होगा। गुजरात टाइटंस का एक अलग सेट-अप था। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना आसान नहीं है क्योंकि टीम में बहुत सारे स्टार खिलाड़ी हैं। बहुत अधिक दबाव है और हर कोई इसे संभाल नहीं सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
रोहित को सीएसके में देखना चाहते हैं रायुडू
इसके बाद रायडू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह रोहित को चेन्नई सुपर किंग्स में जाते हुए देखना चाहते हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि रोहित अभी भी पांच-छह साल तक खेल सकते हैं और उन्होंने एमआई के लिए खेलते हुए हर तरह की कामयाबी हासिल की है। अंबाती रायुडू का मानना है कि वह 'येलोव आर्मी' के साथ एक नया अध्याय खोलने की कोशिश कर सकते हैं और यह देखना अपने आप में रोमांचक होगा।
विज्ञापन
6 of 7
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL
हालांकि, एंकर द्वारा यह पूछे जाने पर कि अगर रोहित सीएसके में जाते हैं तो क्या वहां कप्तानी कर सकते हैं? क्योंकि अगर एमएस धोनी इस सीजन के बाद संन्यास लेते हैं तो उन्हें एक कप्तान की जरूरत पड़ेगी। इसके जवाब में रायुडू ने कहा कि फैसला पूरी तरह से रोहित का होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'रोहित पांच-छह साल और खेल सकते हैं। मैं रोहित को सीएसके में आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं। अगर उन्हें कप्तानी करनी है तो वह दुनिया में कहीं भी कप्तानी कर सकते हैं, लेकिन यह उनके ऊपर निर्भर है। वह मुंबई इंडियंस के लिए इतने साल खेले और उन्हें खिताब दिलाया। इसलिए अगर वह वहां जाते हैं और कप्तानी करना चाहते हैं तो क्यों नहीं।
एमआई की टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। रोहित, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ही टीम में पुराने खिलाड़ी हैं और कई सीजन से खेल रहे हैं। इसके अलावा टीम में नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, नमन धीर, शम्स मुलानी, कुमार कार्तिकेय, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल जैसे कई युवा और होनहार खिलाड़ी शामिल हैं। हार्दिक इस युवा टीम के साथ अपनी कप्तानी की शुरुआत के लिए तैयार हैं।