फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs RR Photos: रियान पराग से भिड़े हर्षल, राजस्थान फैंस को याद आए वार्न, परिवार छोड़ मैच देखने पहुंची फैन

Wed, 27 Apr 2022 09:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजस्थान और आरसीबी के बीच मैच के दौरान रियान पराग और हर्षल पटेल आपस में भिड़ गए। साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मैच के बाद हर्षल पटेल ने पराग से हाथ भी नहीं मिलाया। 
 
विज्ञापन
1 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में भी आरसीबी की टीम अच्छी शुरुआत के बाद जीत की पटरी से उतर चुकी है। लगातार दो हार के पाद यह टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ रही है। राजस्थान के खिलाफ मैच में भी आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर के लिए चिंता की बात यह है कि पिछले दोनों मैच यह टीम खराब बल्लेबाजी की वजह से हारी है, जबकि इस टीम में विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं। इस मैच के दौरान आरसीबी के हर्षल पटेल और राजस्थान के रियान पराग के बीच तीखी बहस हुई। दोनों खिलाड़ियों के बीच मामला बढ़ गया तो साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। वहीं राजस्थान के फैंस ने मैच के दौरान शेन वॉर्न को याद किया। 

आरसीबी के फैंस ने फिर से विराट कोहली और अपनी टीम के प्रति प्यार दिखाया। वहीं, एक फैन ने पोस्टर के जरिए बताया कि वह अपने परिवार को छोड़कर मैच देखने पहुंची है। विराट कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे पर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी। यहां हम मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
हर्षल पटेल और रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान आरसीबी के स्टार गेंदबाज और राजस्थान के रियान पराग के बीच तीखी बहस हुई। मैच की पहली पारी के दौरान दोनों खिलाड़ी भिड़ गए। हालांकि, इस लड़ाई में जीत रियान पराग ने हासिल की। उन्होंने पहले बल्ले के साथ तूफानी पारी खेलते हुए 56 रन बनाए। इसके बाद हर्षल पटेल का कैच पकड़कर मैच भी खत्म किया। हालांकि, मैच के बाद हर्षल ने पराग से हाथ मिलाने से मना कर दिया।   
विज्ञापन

3 of 11
राजस्थान और बैंगलोर के मैच में दर्शकों ने शेन वॉर्न को याद किया - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान राजस्थान के दर्शकों ने शेन वॉर्न को याद किया। वॉर्न इस टीम के पहले कप्तान थे और अब तक वो सबसे सफल कप्तान भी बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान की टीम ने पहला खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद यह टीम कभी चैंपियन नहीं बन पाई है। 

4 of 11
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली आईपीएल 2022 में एक बार फिर फेल हुए। इस मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 10 गेंद में नौ रन बनाए। आउट होने के बाद विराट जब पवेलियन लौट रहे थे, तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी, लेकिन निराशा भी साफ झलक रही थी। कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
मैच के दौरान कुछ फैंस मजेदार पोस्टर लेकर स्टेडियम में पहुंचे। कुछ फैंस ने नींबू की महंगाई पर भी मजाक किया। एक फैन ने अपने हाथ में खास पोस्टर पकड़ा था, जिसमें लिखा था कि आज नींबू खरीदा है और कल आईपीएल में टीम खरीदूंगा। 
विज्ञापन

6 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के खिलाफ हार के बाद आरसीबी की टीम भले ही प्लेऑफ की रेस में पिछड़ रही हो, लेकिन टीम के समर्थक अभी भी अपने खिलाड़ियों के साथ हैं। कुछ मैच के दौरान स्टेडियम में इसी संदेश के साथ पहुंचे कि उनकी टीम मैच जीते या हारे वो हमेशा ही आरसीबी को सपोर्ट करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में एक लड़की खास पोस्टर लेकर मैदान में पहुंची थी, जिसमें लिखा था कि उसके परिवार ने उसे क्रिकेट या घर में से कोई एक चीज चुनने को कहा था और वो मैच देखने आई है। 

8 of 11
पडिक्कल के खिलाफ अपील करते सिराज - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बेहतरीन लय में दिखाई दिए। उन्होंने पडिक्कल और अश्विन को आउट करके अपनी टीम को दो अहम विकेट दिलाए। उन्होंने इस मैच में कंजूसी के साथ गेंदबाजी भी की। सिराज ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 30 रन दिए। 

9 of 11
बल्लेबाजी करते रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए रियान पराग ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की। इस सीजन में पहली बार उनका बल्ला चला। राजस्थान के शुरुआती बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। इसके बार पराग ने पारी संभालते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और नाबाद लौटे। उन्होंने 31 गेंद में 56 रन बनाए।  

10 of 11
विकेट मिलने के बाद कुलदीप सेन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए गेंदबाजी में कुलदीप सेन ने कमाल किया। कुलदीप ने 3.3 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदू हसरंगा और हर्षल पटेल को आउट किया। खास बात यह थी कि मैच का आखिरी ओवर कराने के लिए कप्तान संजू के पास अनुभवी ट्रेंट बोल्ट का भी विकल्प था, लेकिन उन्होंने कुलदीप को मौका दिया। 
विज्ञापन

11 of 11
विकेट मिलने के बाद अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन भी इस मैच में काफी उपयोगी साबित हुए। उन्होंने पहले बल्ले के साथ नौ गेंद में 17 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद गेंद के साथ कमाल किया और तीन विकेट निकाले। अपने चार ओवर में अश्विन ने सिर्फ 17 रन खर्चे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें