चेन्नई और गुजरात के मैच के दौरान धोनी और सुरेश रैना के फैंस मैदान पर पहुंचे थे। इस मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
1 of 16
चेन्नई-गुजरात के मैच में जमकर आईपीएल की दीवानगी देखने को मिली
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में रविवार के दिन दो अहम मुकाबले खेले गए। पहला मैच पंजाब किंग्स और हैदराबाद की टीम बीच था। हैदराबाद ने पंजाब को हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में गुजरात ने चेन्नई को हराकर 10वां अंक हासिल किया। पहले मैच में हैदराबाद के उमरान मलिक ने पंजाब की पारी का आखिरी ओवर मेडन फेंका और तीन विकेट लिए। वहीं दूसरे मैच में धोनी और रैना के फैंस मैदान में पहुंचे। सभी ने रैना को याद किया। मैच के दौरान धोनी की फैन फॉलोइंग भी देखने को मिली। हालांकि, चेन्नई को सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 16
रैना के फैंस मैदान में पहुंचे
- फोटो : IPL/BCCI
सुरेश रैना इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। वो किसी टीम के लिए मैच खेलने के बजाय इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे हैं। हालांकि, रैना के फैंस चेन्नई और गुजरात के मैच के दौरान स्टेडियम में पहुंचे थे। उनके हाथ में पोस्टर था, जिसमें लिखा था कि वो रैना को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 16
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई और गुजरात के बीच मैच के दौरान धोनी की दीवानगी भी जमकर देखने को मिली। उनके फैंस मैदान में पोस्टर लेकर आए थे, जिसमें लिखा था कि वो सिर्फ धोनी को देखने के लिए स्टेडियम में आए हैं। हालांकि, टॉस हारकर चेन्नई के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पांच विकेट पर 169 रन बनाए। इस वजह से धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
4 of 16
अंबाती रायुडू का बल्ला टूट गया
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई और गुजरात के मैच में लोकी फर्ग्यूसन ने शानदार यॉर्रक फेंकी, जिसे रोकने के प्रयास में रायुडू का बल्ला टूट गया। उनके टूटे हुए बल्ले की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रायुडू इस मैच में अच्छी लय में दिखे और ऋतुराज के साथ अपनी टीम के लिए अहस साझेदारी की, लेकिन उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी।
विज्ञापन
5 of 16
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के फैंस के लिए यह मैच बहुत ही खास रहा। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल थे और वो यह मैच नहीं खेले, लेकिन राशिद खान ने शानदार कप्तानी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। राशिद ने पहले गेंदबाजी के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और फिर बल्ले के साथ तूफानी पारी खेल गुजरात को जिता दिया।
विज्ञापन
6 of 16
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ पांच मैच बाद लय में लौटे और गुजरात के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 48 गेंद में 73 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। हालांकि, ऋतुराज की पारी चेन्नई को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।
विज्ञापन
7 of 16
उथप्पा के खिलाफ अपील करते शमी
- फोटो : IPL/BCCI
मोहम्मद शमी ने गुजरात के लिए शानदार शुरुआत की। उन्होंने उथप्पा को एलबीडब्लू कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने इस मैच में अपने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए। इसी वजह से चेन्नई की टीम ऋतुराज की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
8 of 16
मोईन अली बोल्ड हुए
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए मोईन अली एक बार फिर फ्लॉप रहे। इस सीजन उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं। एक-दो मैच में वो अच्छी लय में दिखे हैं, लेकिन मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। इस मैच में भी उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया।
9 of 16
अर्धशतक लगाने के बाद ऋतुराज
- फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय बाद फॉर्म में लौटे हैं। इस सीजन के शुरुआती पांच मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा था। पहले पांच मैचों में 35 रन बनाने वाले ऋतुराज ने इस मैच में 73 रन की शानदार पारी खेली और मुश्किल हालात से उबारकर अपनी टीम का स्कोर 169 तक ले गए।
10 of 16
अंबाती रायुडू और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज के अलावा रायुडू ने भी चेन्नई के लिए कमाल की बल्लेबाजी की। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई ने इस मैच में दो विकेट 32 रन पर गंवा दिए थे और संघर्ष कर रही थी, लेकिन इस साझेदारी ने चेन्नई को उबार दिया।
11 of 16
विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते ब्रावो
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी की उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने उनका साथ नहीं दिया और चेन्नई की टीम यह मैच तीन विकेट से हार गई।
12 of 16
डेविड मिलर
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए डेविड मिलर ने नाबाद 94 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उनके अलावा कप्तान राशिद खान ने 40 रन की अहम पारी खेली। मिलर ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए।
13 of 16
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिन के पहले मैच में भुवनेश्व कुमार ने पंजाब के खिलाफ हैदराबाद को शानदार शुरुआत दी। उन्होंने कप्तान विलियम्सन को सस्ते में पवेलियन भेजा। इसके बाद भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
14 of 16
उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 28 रन देकर चार विकेट लिए। खास बात यह रही कि उन्होंने पारी का 20वां ओवर मेडन फेंका और तीन विकेट भी झटके। इसी वजह से पंजाब की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और मैच हार गई।
15 of 16
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के लिए लियाम लिविमगस्टोन और शाहरुख खान ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई। यहीं से पंजाब की टीम मैच में वापस लौटी। लिविंगस्टोन ने 60 और शाहरुख ने 26 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने एक बार फिर मैच खत्म किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 75 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। मार्करम ने लगातार दूसरे मैच में छ्क्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। यह हैदराबाद की लगातार चौथी जीत थी।