फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: आज भारत आएंगे डब्ल्यूएचओ प्रमुख, दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालक करेंगे हड़ताल, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 18 Apr 2022 06:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
कोरोना वायरस की वजह से हुई मौतों की गणना के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तरीके पर भारत की ओर से आपत्ति व्यक्त करने के बीच डब्ल्यूएचओ के महानिदेश डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस सोमवार यानी आज तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर आएंगे। वहीं सीएनजी की कीमतें कम करने और किराया बढ़ाने की मांग पर सोमवार को ऑटो-टैक्सी, कैब और मिनी बस चालकों की हड़ताल से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
तेदरस एदमन गिब्रेसस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विवाद के बीच दौरा: तीन दिन के लिए आज गुजरात आएंगे डब्ल्यूएचओ प्रमुख, भारत ने कोरोना से मौत के आंकड़ों पर जताई है आपत्ति
कोरोना वायरस की वजह से हुई मौतों की गणना के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तरीके पर भारत की ओर से आपत्ति व्यक्त करने के बाद उठे विवाद के बीच डब्ल्यूएचओ के प्रमुख गुजरात का दौरा करने वाले हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेश डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस सोमवार यानी आज तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर आएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ ऑटो-टैक्सी की हड़ताल आज, यात्रियों को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना
सीएनजी की कीमतें कम करने और किराया बढ़ाने की मांग पर सोमवार को ऑटो-टैक्सी, कैब और मिनी बस चालकों की हड़ताल से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा कि ईंधन की कीमतों में कमी और किराए में संशोधन के लिए सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। आज मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी कांड: आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को आशीष मिश्रा को जमानत दी थी। चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ सोमवार सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 13
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI
मुलाकात: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह आज पीएम मोदी से और त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव अमित शाह से मिलेंगे
मणिपुर की सत्ता में वापसी के एक महीने बाद शनिवार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद बीरेन सिंह सोमवार यानी आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
कैनरा बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
बदलाव: आज से सुबह 9 बजे खुलेंगे बैंक एक घंटा ज्यादा होगा कामकाज
सभी बैंक, फॉरेक्स व सिक्योरिटी मार्केट सोमवार से सुबह 10 बजे के बजाय 9 बजे से खुलेंगे। आरबीआई के मुताबिक, 18 अप्रैल 2022 से बैंकों  के खुलने का समय बदला गया है। लेकिन, बंद होने का समय वही रहने से बैंकों में एक घंटा ज्यादा काम होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 13
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल - फोटो : ANI
Delhi Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में तनावपूर्ण शांति, हिंसा के आरोप में 21 गिरफ्तार, आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ घायल
जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार शाम शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंसार समेत 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं। करीब 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
तैयारी पूरी: सैन्य कमांडरों का पांच दिवसीय सम्मेलन आज से, राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों, यूक्रेन जंग का उठेगा मुद्दा   
सेना के शीर्ष कमांडरों का पांच दिवसीय नई दिल्ली में सोमवार, 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसमें चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बारे में विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
रिपुन बोरा ने टीएमसी जॉइन की। - फोटो : ANI
इस्तीफों का दौर: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष टीएमसी में शामिल, बंगाल में भाजपा विधायक ने छोड़ा राज्य समिति सचिव का पद
राज्यों की राजनीति में रविवार को इस्तीफा को दौर चला। सबसे पहले खबर असम से आई। यहां कांग्रेस नेता रिबुन बोरा ने पार्टी को अलविदा की कह दिया। असम से पूर्व सांसद और राज्य के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के त्याग पत्र में कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ और भाजपा सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
कोरोना से मौत के आंकड़ों पर सियासत: टीएमसी और कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, राहुल ने की पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के उनके प्रयासों में बाधा डाल रहा है। इसके बाद कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
ममता बनर्जी - फोटो : Amar Ujala
रणनीतिक लामबंदी: गैर-भाजपाई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मुंबई में लगेगा जमावड़ा, नए मोर्चे की तैयारी में जुटीं ममता बनर्जी
देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए जल्दी ही मुंबई में गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों का एक सम्मेलन होने की संभावना है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र: सियासी बयानबाजी के बीच उद्धव ठाकरे का बयान, बोले- अंधभक्त मत बनो, जानें और क्या कहा?
महाराष्ट्र में इस समय राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। वहां अजान, लाउडस्पीकर और हमुमान चालीसा को लेकर मनसे और शिवसेना नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बिना किसी का नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

13 of 13
एफआईआर - फोटो : social media
कार्रवाई: बदायूं में दवा खरीद घोटाले में तीन पूर्व सीएमओ समेत सात के खिलाफ एफआईआर, 15 साल पहले ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी जांच
बदायूं में मुलायम सरकार के दौरान 2004-05 व 2005-06 में हुए दवा खरीद घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू ) ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर ईओडब्ल्यू के लखनऊ सेक्टर में दर्ज हुई है। इसमें तीन तत्कालीन सीएमओ समेत सात लोगों को नामजद किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें