फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Photos: विराट के कैच पर यकीन नहीं कर पाईं अनुष्का, कोहली से तेज निकले ललित, देखें मैच के रोमांचक पल

Sun, 17 Apr 2022 10:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विराट के शानदार कैच पर अनुष्का शर्मा यकीन नहीं कर पाईं। वहीं ललित यादव के सटीक थ्रो के सामने विराट कोहली भी धीमे पड़ गए। रितिका को मुंबई की हार के बाद निराश होकर घर लौटना पड़ा। 
 
विज्ञापन
1 of 14
विराट के कैच पर अनुष्का शर्मा को भी यकीन नहीं हुआ - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में शनिवार के दिन दो मैच खेले गए। भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों मैदान में थे। पहले मुंबई और लखनऊ के मैच में रोहित की टीम मैदान में उतरी, लेकिन लगातार छठे मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मैच में आरसीबी ने दिल्ली को मात दी। इस मैच में पहले ललित यादव और फिर विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग की। ललित ने सटीक थ्रो से विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद विराट ने हवा में शानदार कैच पकड़ा। उनकी पत्नी अनुष्का भी इस कैच पर यकीन नहीं कर पाईं। यहां हम शनिवार के दिन हुए दोनों मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 14
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
17वें ओवर में सिराज गेंदबाजी करने आए। उनकी फुल टॉस गेंद को पंत कवर के ऊपर से मारना चाहते थे। विराट कोहली ने ऊपर उछलते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया। इस कैच के कारण पंत को आउट होना पड़ा और दिल्ली की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। 
विज्ञापन

3 of 14
अनुष्का शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विराट के कैच को देखकर अनुष्का शर्मा भी यकीन नहीं कर पाईं। कैच पकड़ने के बाद विराट ने अनुष्का की तरफ इशारा भी किया और अनुष्का ने विराट के इस कैच पर जमकर खुशी जताई। विराट के इस कैच की बदौलत बैंगलोर की टीम की पकड़ मैच में मजबूत हो गई। 

4 of 14
अनुष्का शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विराट के कैच पर अनुष्का की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस विराट की फील्डिंग के अलावा अनुष्का के साथ उनकी केमिस्ट्री की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 14
विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ रन आउट हुए - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के ललित यादव ने इस मैच में शानदार फील्डिंग की। उन्होंने हवा डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और जमीन पर गिरने से पहले ही थ्रो कर दिया। गेंद सीधा स्टंप पर लगी और विराट कोहली रन आउट हो गए। कोहली इस मैच में सिर्फ 12 रन बना पाए। 
विज्ञापन

6 of 14
लखनऊ के ओपनर्स क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
क्विंडन डिकॉक और केएल राहुल की जोड़ी ने इस मैच में लखनऊ को शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए छह ओवरों में 52 रन जोड़े। इसके बाद डिकॉक फैबिएन एलेन की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन राहुल जमे रहे और शतक लगाकर नाबाद लौटे। 
विज्ञापन

7 of 14
केएल राहुल और मनीष पांडे - फोटो : IPL/BCCI
14वें ओवर में लखनऊ सुपरजाएंट्स को दूसरा झटका लगा। मुरुगन अश्विन ने मनीष पांडे को क्लीन बोल्ड किया। मनीष 29 गेंदों पर 38 रन बना सके। इसमें छह चौके शामिल थे। मनीष जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब उनकी टीम का स्कोर 52 रन था, लेकिन जब वो आउट हुए तो लखनऊ 124 रन बना चुकी थी। 

8 of 14
शतक लगाने के बाद केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने अपने 100वें आईपीएल मैच में आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों पर शतक पूरा किया। वे 100वें आईपीएल मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की पहली और आखिरी गेंद भी खेली। 

9 of 14
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने इस मैच में भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 13 गेंद में 31 रन बनाए। रोहित के आउट होने के बाद ब्रेविस ने तेजी से रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। 

10 of 14
आवेश खान ने तीन विकेट झटके - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए आवेश खान ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। आवेश ने रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और फैबिएन एलेन के अहम विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 

11 of 14
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की। प्लेसिस और विराट जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। मैक्सवेल ने 34 गेंद में 55 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल थे। 

12 of 14
दिनेश कार्तिक - फोटो : twitter@IPL
मैक्सवेल के अलावा दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के लिए कमाल किया। उन्होंने 34 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान कार्तिक ने मुस्तफिजूर के एक ओवर में 28 रन बटोरे। कार्तिक की बदौलत ही टीम का स्कोर 189 तक पहुंच सका। 

13 of 14
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 38 गेंद में 66 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। हालांकि, उनके आउट होने के बाद दिल्ली की टीम बिखर गई और यह मैच हार गई। 
विज्ञापन

14 of 14
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए इस मैच में मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने कमाल किया। दोनों ने नियमित अंतराल पर दिल्ली के विकेट लिए। सिराज को दो और हेजलवुड को तीन सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें