रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार (12 मार्च) को फाफ डुप्लेसिस को अपना नया कप्तान बनाया गया है। वे विराट कोहली की जगह लेंगे। दो नई टीमों लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स की कमान केएल राहुल और हार्दिक पंड्या के पास है। आठ टीमों ने भारतीय और दो टीमों ने विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में आठ की जगह 10 टीमें खेलेंगी। टूर्नामेंट शुरू होने के 14 दिन पहले सभी दस टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार (12 मार्च) को फाफ डुप्लेसिस को अपना नया कप्तान बनाया गया है। वे विराट कोहली की जगह लेंगे। दो नई टीमों लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स की कमान केएल राहुल और हार्दिक पंड्या के पास है। आठ टीमों ने भारतीय और दो टीमों ने विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाया है।
आइए जानते हैं किस टीम की कमान किसके हाथों में है:
विज्ञापन
2 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई इंडियंस: सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस की कमान इस बार भी रोहित शर्मा के हाथ में है। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी ने इस बार 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
विज्ञापन
3 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स: भारत के महानतम कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में टीम चेन्नई की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वे इकलौते कप्तान हैं जो पहले सीजन से किसी एक टीम की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी ने चेन्नई को 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनाया है। उन्हें टीम ने इस बार 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
4 of 11
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान रॉयल्स: आईपीएल के पहले सीजन में चैंपियन बनने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स हमेशा प्रयोग करने के लिए जानी जाती है। उसने पहले सीजन में ही सबको हैरान करते हुए शेन वॉर्न को कप्तान बना दिया था। तब टीम चैंपियन भी बनी थी। उसके बाद से राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली है। इस लिस्ट में संजू सैमसन का भी नाम है। वे पिछले सीजन में कप्तान बने थे। टीम ने एक बार फिर से इसी युवा बल्लेबाज पर भरोसा जताया है। राजस्थान ने संजू को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
विज्ञापन
5 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स: पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण उन्हें कप्तान बनाया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में अय्यर की वापसी हुई थी। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने पंत को ही कप्तान बनाए रखा। वे इस सीजन में भी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। पंत को दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
विज्ञापन
6 of 11
केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद: आईपीएल 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद की कमान इस पर केन विलियमसन के हाथों में है। विलियमसन को पिछले साल डेविड वॉर्नर को हटाकर कप्तान बनाया गया था। विलियमसन को फ्रेंचाइजी ने इस बार 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उनकी कप्तानी में हैदराबाद की टीम 2018 के फाइनल में पहुंची थी। इस बार भी फ्रेंचाइजी को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
7 of 11
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ सुपर जाएंट्स: आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भारतीय ओपनर केएल राहुल को कप्तान बनाया है। राहुल पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। उस दौरान उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। आरपीएसजी ग्रुप की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी ने राहुल को 17 करोड़ रुपये में टीम के साथ जोड़ा है। उन्हें नीलामी से पहले प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान अपनी टीम में शामिल किया था।
8 of 11
हार्दिक पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात टाइटन्स: मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी ने कप्तान बनाया है। इस फैसले से सभी हैरान थे, क्योंकि हार्दिक के पास कप्तानी का कुछ खास अनुभव नहीं है। अब देखना होगा कि गुजरात टाइटन्स का यह फैसला कब कितना सही साबित होता है। फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को प्लेयर ड्राफ्ट के जरिए 15 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था।
9 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स: दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी है। अय्यर को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें इयॉम मॉर्गन की जगह नया कप्तान बनाया गया है। मॉर्गन को इस बार नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
10 of 11
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स: आईपीएल की सबसे अनलकी टीम कही जाने वाली पंजाब किंग्स ने एक बार फिर से नए कप्तान का चयन किया है। उसने मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया है। मयंक को फ्रेंचाइजी ने इस बार 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वे केएल राहुल की जगह लेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: सबसे अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने कप्तान के नाम का एलान किया। उसने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को नया कप्तान बनाया। डुप्लेसिस के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी की है। डुप्लेसिस को आरसीबी ने नीलामी में सात करोड़ रुपये में खरीदा था।