फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Final Photos: गुजरात के चैंपियन बनते ही पत्नी नताशा ने हार्दिक को गले लगाया, भावुक भी हुईं, 15 तस्वीरों में देखें जीत के पल

Mon, 30 May 2022 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताब जीता था। इसके बाद से 2021 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस (2017, 2019, 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021) की टीम का ही इस खिताब पर कब्जा था। अब पांच साल बाद कोई नई टीम (गुजरात टाइटंस) चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
1 of 15
नताशा और हार्दिक आईपीएल ट्रॉफी के साथ - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल को पांच साल बाद नया चैंपियन मिला है। गुजरात टाइटंस की टीम ने 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया। गुजरात की टीम ने जैसे ही विनिंग रन बनाया, बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक दौड़ते हुए मैदान पर आईं और पति हार्दिक पांड्या को गले से लगा लिया और भावुक भी हो गईं। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खिताब जीता था। इसके बाद से 2021 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस (2017, 2019, 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स (2018, 2021) की टीम का ही इस खिताब पर कब्जा था। अब पांच साल बाद कोई नई टीम चैंपियन बनी है।
विज्ञापन

2 of 15
नताशा ने हार्दिक को गले से लगा लिया - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात को पिछले साल ही सीवीसी कैपिटल ने खरीदा था। इसके बाद टीम ने ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ी खरीदे, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये टीम चैंपियन बनेगी। ऑन पेपर ये टीम मजबूत नहीं दिख रही थी, लेकिन हार्दिक के नेतृत्व में गुजरात की टीम ने खुद को साबित किया और खिताब पर कब्जा किया। गुजरात की जीत से खुश नताशा ने हार्दिक को गले से लगा लिया।
विज्ञापन

3 of 15
नताशा काफी खुश नजर आईं - फोटो : IPL/BCCI
यह जीत गुजरात के साथ-साथ हार्दिक के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने इस सीजन बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाया। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 44.27 की औसत और 131.26 के स्ट्राइक रेट से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं। 

4 of 15
हार्दिक से मिलकर इमोशनल भी हुईं नताशा - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में हुए टी-20 विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर थे। न ही  उन्होंने घरेलू क्रिकेट और न ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा लिया। अब क्रिकेट में वापसी करते ही बतौर कप्तान हार्दिक ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

5 of 15
नताशा ने हार्दिक के साथ सेल्फी भी ली - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक की वापसी धमाकेदार रही है। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम में भी जगह बनाई है। हार्दिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। स्ट्रगल के वक्त हार्दिक ने पत्नी नताशा की तारीफ की थी और कहा था कि वह मुझे हमेशा सपोर्ट करती हैं। 
विज्ञापन

6 of 15
नताशा और हार्दिक - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने फाइनल मैच में चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 4.20 की इकोनॉमी से रन दिए। यह उनके आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। 
विज्ञापन

7 of 15
फाइनल के बाद सेल्फी लेते गुजरात के स्टार्स और उनके परिवार वाले - फोटो : IPL/BCCI
फाइनल मैच के बाद गुजरात के स्टार खिलाड़ी एक दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। गुजरात की टीम आईपीएल चैंपियन बनने वाली सातवीं टीम है।

8 of 15
ट्रॉफी के साथ गुजरात की टीम - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात से पहले राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021), कोलकाता नाइट राइडर्स (2012, 2014) मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) और सनराइजर्स हैदराबाद (2016) की टीम चैंपियन बन चुकी है।

9 of 15
जीत के बाद डेविड मिलर और असिस्टेंट कोच गैरी कर्स्टन - फोटो : IPL/BCCI
पिछले सीजन आउट ऑफ फॉर्म रहे डेविड मिलर इस सीजन खूब चले। उनके बल्ले से खूब रन निकला। मिलर ने इस सीजन 16 मैचों में 68.71 की औसत और 142.72 के स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। वहीं, असिस्टेंट कोच गैरी कर्स्टन  ने भारत को चैंपियन बनाने के साथ-साथ गुजरात को आईपीएल चैंपियन बना दिया।

10 of 15
गुजरात के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की जीत में कई स्टार्स उभर कर सामने आए। इनमें राहुल तेवतिया, आर साई किशोर और यश दयाल का नाम अहम है। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी अहम योगदान दिया। अभिनव मनोहर जैसे खिलाड़ियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

11 of 15
गुजरात के कोच आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद गुजरात के कोच आशीष नेहरा और हार्दिक मजाक मस्ती करते नजर आए। नेहरा पहले बैंगलोर टीम की कोचिंग की है और उन्होंने बाद में आरसीबी को गुडबाय कहा था। तब वह असिस्टेंट कोच थे। नेहरा ने तब कहा था कि उन्हें जब मुख्य कोच बनाया जाएगा, तो ही वे किसी टीम की जिम्मेदारी लेंगे और अब उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।

12 of 15
हार्दिक ने दर्शकों को धन्यवाद दिया - फोटो : IPL/BCCI
फाइनल मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक ने अहमदाबाद के दर्शकों को प्रणाम किया और उन्हें धन्यवाद दिया। गुजरात की टीम अपने होम ग्राउंड में फाइनल खेल रही थी और इसका उन्हें फायदा भी मिला।

13 of 15
हार्दिक को ट्रॉफी बीसीसीआई अध्यक्ष ने सौंपी - फोटो : IPL/BCCI
फाइनल मैच में अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब एक लाख चार हजार लोग मैच देखने पहुंचे थे। गृहमंत्री अमित शाह, बीसीसआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह भी यह मैच देखने पहुंचे थे। गांगुली ने ही ट्रॉफी हार्दिक को सौंपी

14 of 15
ट्रॉफी के साथ गुजरात की टीम - फोटो : IPL/BCCI
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम ने 18.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।
विज्ञापन

15 of 15
जीत दिलाने के बाद शुभमन गिल का रिएक्शन कुछ इस तरह का रहा - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की तरफ से शुभमन गिल 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। हार्दिक को इस परफॉर्मेंस के लिए फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें