इसी साल पंत ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा को बर्थडे विश किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए ईशा ने पंत को आई लव यू भी कहा था। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
आईपीएल 2022 के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की लगातार दूसरी हार रही। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की टीम आठवें स्थान पर है। इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत के गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। वह पंत के लिए लेडी लक साबित हुईं और दिल्ली की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
2 of 14
मैच के दौरान ईशा नेगी
- फोटो : IPL/BCCI
इसी साल पंत ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा को बर्थडे विश किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए ईशा ने पंत को आई लव यू भी कहा था। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पंत ने लगभग दो साल पहले ईशा के साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें चल रही हैं। अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है।
दिल्ली की टीम को चीयर करतीं ईशा (बीच में)
विज्ञापन
3 of 14
पार्थ जिंदल और उनकी पत्नी अनुश्री जसानी
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच को देखने डीसी के चेयरमैन पार्थ जिंदल भी पहुंचे थे। साथ में पत्नी अनुश्री जसानी भी मौजूद थीं। मैच के बाद दोनों काफी खुश नजर आए और तस्वीर भी खिंचवाई।पार्थ जिंदल दिल्ली कैपिटल्स टीम के चेयरमैन होने के अलावा जेएसडब्ल्यू सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू यूएसए के डायरेक्टर, जेएसडब्ल्यू के मैनेजिंग डायरेक्टर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वह आईएसएल फुटबॉल क्लब बेंगलुरु एफसी के सीईओ भी हैं।
4 of 14
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए एरॉन फिंच और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। चेतन साकरिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका दिया। उन्होंने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को तीन रन के स्कोर पर चलता किया।
विज्ञापन
5 of 14
विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते चेतन साकरिया
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले सीजन की खोज रहे चेतन साकरिया को इस सीजन पहली बार खेलने का मौका मिला और उन्होंने टीम को निराश नहीं किया। चेतन ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन
6 of 14
कुलदीप यादव
- फोटो : IPL/BCCI
अक्षर पटेल ने वेंकटेश अय्यर को आउट करके कोलकाता को दूसरा झटका दिया। वेंकटेश अय्यर 12 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मैच में कुलदीप शो देखने को मिला। कुलदीप यादव ने आठवें ओवर में कोलकाता की टीम को लगातार दो झटके दिए। उन्होंने पहले बाबा इंद्रजीत को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच कराया फिर नए बल्लेबाज सुनील को भी पवेलियन भेजा। बाबा इंद्रजीत ने आठ गेंदो में छह रन बनाए, जबकि नरेन पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए।
विज्ञापन
7 of 14
मुस्तफिजुर
- फोटो : IPL/BCCI
बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भी मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 18 रन खर्च किए। मुस्तफिजुर ने नीतीश राणा, रिंकू सिंह और टिम साउदी को पवेलियन भेजा।
8 of 14
श्रेयस को आउट करने के बाद कुलदीप
- फोटो : IPL/BCCI
कुलदीप यादव ने 14वें ओवर में श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल को भी पवेलियन भेजा। उन्होंने इस मैच में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट लिए। श्रेयस 42 रन और रसेल शून्य पर आउट हुए।
9 of 14
रिंकू सिंह और नीतीश राणा
- फोटो : IPL/BCCI
रिंकू सिंह और नीतीश राणा ने अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। राणा ने अपने आईपीएल करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। मुस्तफिजुर ने दिल्ली को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने रिंकू सिंह को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच करा साझेदारी को तोड़ा। राणा और रिंकू के बीच 35 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी हुई। अंत में कोलकाता का स्कोर 20 ओवर के बाद नौ विकेट पर 146 रन रहा।
10 of 14
उमेश यादव को बधाई देते साथी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
उमेश यादव ने पहली गेंद पर ही कोलकाता को सफलता दिलाई। उन्होंने अपनी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। पृथ्वी शॉ अपना खाता तक नहीं खोल सके।
11 of 14
विकेट मिलने के बाद हर्षित सक्सेना
- फोटो : IPL/BCCI
हर्षित सक्सेना ने कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लिया। हर्षित ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। मार्श सात गेंदों पर 13 रन बना सके।
12 of 14
ललित और वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के दो विकेट गिरने के बावजूद डेविड वॉर्नर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने ललित यादव के साथ मिलकर दिल्ली की पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 65 रन की साझेदारी हुई। उमेश यादव ने कोलकाता की टीम को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर को सुनील नरेन के हाथों कैच आउट कराया। वॉर्नर 26 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।
13 of 14
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
सुनील नरेन ने दिल्ली को चौथा झटका दिया। उन्होंने ललित यादव को 22 के निजी स्कोर पर आउट किया। उमेश यादव ने मैच में तीसरा विकेट हासिल करते हुए दिल्ली को बड़ा झटका दिया। उन्होंने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को विकेटकीपर बाबा इंद्रजीत के हाथों कैच कराया। पंत सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, 113 रन के स्कोर पर दिल्ली का छठा विकेट गिरा। अक्षर पटेल 17 गेंद में 24 रन बनाकर रन आउट हुए।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
आखिर में दिल्ली के रोवमन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर ने मिलकर मैच जिता दिया। पॉवेल ने 16 गेंदों पर 33 रन की आक्रामक पारी खेली। वे नाबाद रहे। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल हैं। वहीं, शार्दुल 14 गेंदों पर आठ रन बनाकर नाबाद रहे।