फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: आईपीएल इतिहास की धांसू टीमें, जिनके मुकाबले थाम देती हैं क्रिकेट फैंस की सांसें

Mon, 05 Apr 2021 03:59 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल शुरू होने में बस चंद दिन बाकी हैं। सभी क्रिकेट फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग के 14 सत्र का इंतजार बेसब्री से है। आईपीएल  2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी। दुनिया की सबसे मशहूर इस क्रिकेट लीग में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल में वे कौन सी टीमें हैं जिनके बीच खेले जाने वाले मैच क्रिकेट फैंस की सांसें धाम देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल की सबसे  कट्टर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें है। इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच हमेशा रोमांचक होते है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में अब तक इस टीम को पांच बार खिताब जिता चुके हैं। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी किसी से कम नहीं है। साल  2020 को अगर छोड़ दिया जाए तो सीएसके की टीम हर बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। चेन्नई की टीम को आईपीएल की सबसे कंसिस्टेंट टीम माना जाता है। धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को अब तक तीन बार चैेंपियन बना चुके हैं। इस बार भी दोनों टीमों के बीच मैदान पर जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
RCB VS CSK
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दक्षिण भारत की दो जबरदस्त टीमें हैं। राजनीतिक पटल पर भी तमिलनाडु और कर्नाटक का हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहता है। आईपीएल में जब इनके बीच मुकाबला होता है तो दोनों टीमें एक-एक रन के लिए संघर्ष करती हैं। वहीं एमएस धोनी और विराट कोहली दो ऐसे कप्तान हैं जिनके करोड़ों में समर्थक हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए आईपीएल मैचों में सीएसके ने आरसीबी के मुकाबले ज्यादा मैच जीते हैं। साल 2012 में सीएसके ने रॉयल चैंलैंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 206 रनों का टारगेट चेज किया था। इस मैच में एल्बी मोर्कल ने विराट कोहली को एक ओवर में 28 रन बनाए थे। आगामी आईपीएल 2021 में इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 

4 of 6
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : social media
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम में तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है। इन दोनों टीमों के बीच जब मैच होता है तो दर्शकों को छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। इनमें अक्सर इस बात को लेकर जंग होती है कि कौन कितने छक्के मारेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास जहां रसेल हैं वहीं मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड हैं। साल 2019 में दोनों टीमों के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला था। इस मैच में केकेआर ने 2 विकेट पर 232 रन बनाए थे। रसेल ने 40 गेंदों पर 80 रन बनाकर मुंबई के गेंदबाजों का हवा निकाल दी। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 34 गेंदों पर 91 रन बनाए लेकिन वह मैच नहीं जिताने में नाकाम रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
कोलकोता बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भी हमेशा जंग देखने को मिली है। आईपीएल के पहले सत्र में ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी। जहां केकेआर आईपीएल की तीसरी सबसे सफल टीम है वहीं आरसीबी को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। दोनों टीमों के बीच अगर अब तक खेले गए आईपीएल मैचों की बात की जाए तो केकेआर का पलड़ा भारी है। आईपीएल 2021 में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स 
आईपीएल के दौराम दिल्ली और मुंबई की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच सांसे थाम देने वाले होते हैं।  दोनों टीमों के बीच आईपीएल में खेले गए ओवर ऑल मैचों को देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ी ही। बीते साल 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था। इस बार भी दोनों टीमो के बीच दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें