फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: मुंबई और आरसीबी के लिए प्लेइंग XI चुनना नहीं होगा आसान, ऐसी हो सकती है संभावित एकादश

Fri, 09 Apr 2021 02:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट-रोहित - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत आज से हो रही है। हालांकि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इस बार कई बदलाव भी किए जा रहे हैं। दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम और न्यूट्रल वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में भिड़ंत होगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में कई नाम तो जाने-पहचाने ही रहेंगे लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लेकर माथापच्ची भी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है इनकी संभावित एकादश...
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : twitter@mipaltan
मुंबई इंडियंस:
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन के कई खिलाड़ी वही रहेंगे जो पिछले सीजन में थे लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लेकर टीम असमंजस में होगी। टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में रोहित शर्मा के साथ क्रिस लीन या ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प के लिए भी नाथन कुल्टर नाइल, जिमी नीशम, धवल कुलकर्णी और एडम मिल्ने दावेदार रहेंगे। स्पिन विभाग में भी राहुल चाहर और पीयूष चावला में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा, क्रिस लीन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और नाथन कुल्टर नाइल

4 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी अपने पहले खिताब की तलाश में एक बार फिर से जोर लगाने के लिए तैयार है। हर बार की तरह इस बार उसने अपनी टीम में भारी भरकम बदलाव किए हैं और अपनी स्क्वॉड में नए चेहरों को शामिल किया है। आरसीबी के लिए भी प्लेइंग इलेवन को लेकर थोड़ी सिरदर्दी रहेगी। हालांकि इसके भी कई पुराने खिलाड़ी एक बार फिर से खेलते दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI
संभावित एकादश:
विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, डैनिएल क्रिस्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमिसन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें