पंजाब ने शनिवार को मोहाली में खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 9वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन मुंबई को 8 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने क्विंटन डीकॉक (60) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 176 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 8 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं पंजाब की इस जीत में कौन से 5 खिलाड़ी रहे हीरो?