इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में अगर कोई सबसे धाकड़ खिलाड़ी है, तो वो है आंद्रे रसेल। कोलकाता की ओर से खेल रहे रसेल ने अब तक खेले गए टीम के तीनों ही मुकाबलों में तूफानी बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से अब तक कुल 159 रन बरसे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इतने रन बनाने में उन्होंने महज 64 गेंदें ही खेली हैं। दिल्ली के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में हालांकि उनके कंधे पर चोट भी लगी, लेकिन इसके बावजूद वह उठ खड़े हुए और महज 28 गेंदों पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसी के साथ वह इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रसेल
- फोटो : File photo
अपने तीनों ही मैचों में रसेल कुल मिलाकर 11 चौके और 15 छक्के लगा चुके हैं। वह इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पांचवें जबकि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आंद्रे रसेल
इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में हालांकि सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के नाम है, लेकिन पांचवें, छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर रसेल बने हुए हैं। उनका सबसे लंबा छक्का 98 मीटर का रहा है।
4 of 5
रसेल
- फोटो : File photo
आंद्रे रसेल न सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंदबाजी में कहर ढा रहे हैं। टीम के दो मैचों में वह अब तक 4 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा वह टीम के अन्य गेंदबाजों की अपेक्षा बहुत ही किफायती भी रहे हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह फिलहाल छठे नंबर पर हैं।
कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल 'सोने का अंडा देने वाली' किसी मुर्गी से कम नहीं हैं। अगर कोलकाता को इस सीजन का खिताब जीतना है तो रसेल का टीम में रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि वही इकलौते खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं।