ड्वेन ब्रावो
- फोटो : File photo
ड्वेन ब्रावो
अपने दम पर मैच का रुख पलटने वाले ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन(51), ऋषभ पंत (25) और कॉलिन इनग्राम (2) को अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं आखिरी ओवर में एक पल जब मैच फंसता नजर आ रहा था, तब पांचवीं गेंद पर चौका जमाकर चेन्नई की जीत सुनिश्चित करने वाले ड्वेन ब्रावो ही थे।