फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: मुंबई के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द होगी लसिथ मलिंग की वापसी

Wed, 27 Mar 2019 07:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : PTI
लसिथ मलिंगा मुंबई के अगले दो इंडियन टी-20 लीग में उपलब्ध रह सकते हैं क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में इस अनुभवी तेज गेंदबाज के हिस्सा लेने को लेकर अपने रुख में नरमी दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 5
एसएलसी ने इससे पहले घोषणा की थी कि विश्व कप टीम में वही खिलाड़ी खेलने के पात्र होंगे जो चार से 11 अप्रैल तक होने वाले सुपर प्रोविंशियल एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। 

इस निर्देश के बाद मलिंगा ने मुंबई के पहले छह मैचों के लिए खुद को अनुपलब्ध कर दिया था। हालांकि ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के संपर्क करने के बाद एसएलसी ने अपना रुख बदल दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : file photo
एसएलसी के मुख्य चयनकर्ता असंथा डि मेल ने कहा कि विश्व कप टीम में मलिंगा की जगह तय है इसलिए वह आईपीएल में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। 

4 of 5
मलिंगा और बुमराह - फोटो : self
डि मेल ने कहा, ‘अगर वह इंडियन टी-20 लीग के लिए जाता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, बोर्ड पहले ही उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुका है इसलिए वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। वैसे भी वह एकदिवसीय मैचों में हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है इसलिए टीम में उसके स्थान को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठता।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लसिथ मलिंगा - फोटो : File photo
मलिंगा के आने से मुंबई का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसे रविवार को अपने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तीन बार का चैंपियन मुंबई अपने अगले दो मैचों में 28 मार्च को बैंगलोर और 30 मार्च को पंजाब से भिड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें