विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
गल्फ न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में दो खेमों में बंटकर खेली। पहला खेमा विराट कोहली का था, वहीं दूसरा रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा के गुट के खिलाड़ियों को विराट कोहली और रवि शास्त्री के फैसले नागवार गुजरे थे। कई मौकों पर रोहित ने कोहली के फैसलों पर नाराजगी भी जताई, इसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। सेमीफाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा के गुट ने विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की भी बात कही, जिन्होंने अबतक कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है।