फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: टूर्नामेंट में जमकर आग उगल रहा है भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला, टी20 विश्व कप से पहले राहत की खबर

Thu, 11 Apr 2024 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयु्क्त मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट से भारत के लिए एक राहत की खबर है। आईपीएल 2024 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पांच में सभी भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 सीजन में अबतक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं और संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम फिलहाल आठ अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर बनी हुई है। आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयु्क्त मेजबानी में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट से भारत के लिए एक राहत की खबर है। आईपीएल में विराट कोहली, शुभमन गिल सहित भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : IPL
शीर्ष पांच में सभी भारतीय 
आईपीएल 2024 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पांच में सभी भारतीय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि अन्य बल्लेबाजों में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन शामिल हैं। फिलहाल कोहली पांच मैचों में 146.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 316 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उनके पीछे रियान पराग हैं जिन्होंने इस आईपीएल में अबतक खेले पांच मैचों में 158.18 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। हालांकि यह टूर्नामेंट का शुरुआती दौर है और आगे इस लिस्ट में परिवर्तन होना संभव है, लेकिन जिस तरह इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है वो टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए राहत की खबर है। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : IPL
जमकर बोल रहा कोहली का बल्ला
कोहली का बल्ला आईपीएल में जमकर चल रहा है और वह अबतक दो अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब यह लगभग तय हो गया है कि कोहली टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे। वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांच मैचों में 316 रन बना चुके हैं। वह लीग में फिलहाल भले ही सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 

4 of 7
रियान पराग - फोटो : IPL
रियान लगा चुके हैं अबतक तीन अर्धशतक
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग अपनी शानदार बल्लेबाजी से इस सीजन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था। रियान के लिए आईपीएल 2024 का सीजन भले ही आशा के अनुरूप रहा है, लेकिन इस बल्लेबाज ने आईपीएल में चमकने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। रियान प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में इससे पहले उनका बल्ला कुछ ज्यादा नहीं चला था। रियान ने 2019 में डेब्यू किया था और पांच सीजन तक सिर्फ दो अर्धशतक ही जड़ सके थे।
विज्ञापन

5 of 7
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में जलवा बिखेर रहा गिल का बल्ला
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गिल इस दौरान आईपीएल में सबसे कम उम्र में 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा। गिल आईपीएल के इस सीजन में छह मैचों में 151.78 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस सीजन गिल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 रन रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
संजू सैमसन - फोटो : IPL
राजस्थान के लिए उपयोगी पारियां खेल रहे हैं सैमसन
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन राजस्थान के लिए काफी उपयोगी पारियां खेल रहे हैं। राजस्थान की टीम फिलहाल पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। राजस्थान की टीम इस सीजन टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है जिसने लगातार चार मैच जीते थे। हालांकि गुजरात ने बुधवार रात खेले गए मैच में राजस्थान का विजय रथ तोड़ दिया था। सैमसन ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था और 38 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी। सैमसन अबतक इस सीजन खेले पांच मैचों में 157.69 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं और उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं। सैमसन भी टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
टुकड़ों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं सुदर्शन
गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन के बल्ले से भले ही अबतक इस सीजन एक भी अर्धशतक नहीं निकला है, लेकिन वह टुकड़ों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। सुदर्शन ने अबतक पांच मैचों में 45, 37, 45, 33, 31, और 35 रन बनाए हैं। सुदर्शन फिलहाल 127.68 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बना चुके हैं। सुदर्शन के प्रदर्शन ने इस सीजन अबतक काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें