फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: ऋषभ पंत की सूझबूझ से भारत ने जीता टी20 विश्व कप? कप्तान रोहित शर्मा ने सुनाई पूरी कहानी, देखें वीडियो

Sun, 06 Oct 2024 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्रेक के बाद हार्दिक पांड्या ने खतरनाक हेनरिक क्लासेन को आउट किया था। इसने भारतीय टीम को एकबार फिर ड्राइविंग सीट पर लाने और वापसी करने में मदद की थी।
विज्ञापन
1 of 3
भारतीय टीम - फोटो : PTI
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल अभी भी फैंस के जेहन में ताजा है। सूर्यकुमार यादव का कैच हो, या डेथ ओवर में तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी हो या फिर मुश्किल परिस्थितियों में विराट कोहली का अर्धशतक, ऐसे कई कारण रहे जिसने भारत को दक्षिण अफ्रीका को हराने और विश्व चैंपियन बनने में मदद की। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने अब एक और फैक्टर का खुलासा किया है जिसने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में रोहित ने खुलासा किया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बीच में चीजों को धीमा करने के लिए एक शानदार प्लानिंग की थी। इससे भारत को दक्षिण अफ्रीका की लय को रोकने में मदद मिली। यह प्लानिंह भारत के पक्ष में हो गई।
विज्ञापन

2 of 3
भारतीय टीम - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका को जब 30 गेंद में 30 रन चाहिए थे तब शायद किसी को पता नहीं, लेकिन छोटा सा ब्रेक हुआ था। पंत ने खेल को रोकने के लिए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया। उन्होंने घुटने में चोट की समस्या बताई थी इसके लिए उन्होंने अपने घुटने को टेप कर लिया था, जिससे खेल को धीमा करने में मदद मिली। क्योंकि खेल उस वक्त फास्ट पेसिंग थी। उस समय सभी बल्लेबाज चाहते हैं कि गेंद जल्दी फेंकी जाए, लेकिन हमें लय तोड़नी थी। जब मैं मैदान सेट कर रहा था और गेंदबाजों से बात कर रहा था, अचानक मैंने पंत को जमीन पर गिरते देखा। फिजियोथेरेपिस्ट आ गया था और उनके घुटने को टेप कर रहा था। क्लासेन मैच के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। मैं यह नहीं कह रहा कि यह एकमात्र कारण है, लेकिन यह उनमें से एक हो सकता है। पंत साहब ने अपनी स्मार्टनेस का इस्तेमाल किया और चीजें हमारे पक्ष में काम कर गईं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भारतीय टीम - फोटो : PTI
इस ब्रेक के बाद हार्दिक पांड्या ने खतरनाक हेनरिक क्लासेन को आउट किया था। इसने भारतीय टीम को एकबार फिर ड्राइविंग सीट पर लाने और वापसी करने में मदद की थी। हालांकि, डेविड मिलर ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा  था। आखिरी दो-तीन ओवरों में दक्षिण अफ्रीका पर दबाव था और भारत ने स्थिति को अच्छी तरह से भुनाया। रोहित ने कहा, 'ऐसा ही हुआ। हार्दिक ने उस ओवर में क्लासेन को आउट किया और इसके बाद से दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनने लगा। फिर सभी लड़के इकट्ठा हुए और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को स्लेज करना शुरू कर दिया। इसके बारे में मैं यहां नहीं बता सकता, लेकिन यह आवश्यक था क्योंकि हमें किसी भी कीमत पर जीतना था। इसे जीतने के लिए, हम कुछ भी सजा झेलने को तैयार थे। यही कारण है कि मैंने लड़कों से कहा कि वे जो चाहें कहें; हम अंपायरों और रेफरी को बाद में संभालेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें