फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'करो या मरो' मैच के लिए टीम इंडिया की नई रणनीति, कोहली नहीं करेंगे ये गलती!

Fri, 12 Jan 2018 06:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए पहले टेस्ट में मिली 72 रनों की हार को भूलाकर टीम  इंडिया शनिवार से शुरू हो रहे सीरीज का दूसरा टेस्ट 'करो या मरो' वाला हो गया है। केपटाउन टेस्ट में जिस तरह से टीम इंडिया के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी, उम्मीद है सेंचुरियन में खेले जाने वाले इस मैच में वो ये गलती फिर नहीं दोहराएंगे। आइए जानते हैं दूसरे टेस्ट में क्या होगी इन दोनों टीमों की रणनीति... 
विज्ञापन

2 of 7
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका फिलहाल इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए हुए है और सेंचुरियन टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
शिखर धवन - फोटो : BCCI
टीम इंडिया को इस मैच में अपना प्लेइंग इलेवन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। सूत्रों की माने तो इस मैच में टीम मैनेजमेंट ओपनर शिखर धवन की जगह पर के एल राहुल को मौका दे सकती है साथ ही रोहित शर्मा की जगह पर अजिंक्य रहाणे खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

4 of 7
शिखर धवन - फोटो : BCCI
विदेश सरजमीं पर धवन का बैटिंग रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 43.72 के औसत से रन बनाए हैं। बता दें कि यह औसत उनके करियर के औसत 42.62 से ज्यादा है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में उनका बल्ला हर बार खामोश रहा है। यहां उनका सर्वाधिक स्कोर महज 29 रन  है, जो उन्होंने 2013-14 दौरे पर बनाया था।
विज्ञापन

5 of 7
के एल राहुल - फोटो : BCCI
धवन की जगह अगर राहुल को टीम में नए ओपनर के रूप में शामिल किया जाता है तो ये टीम के लिए फायदे का सौदा हो साबित हो सकती है। राहुल तकनीकी रूप से बेहद मजबूत हैं और उन्हें बाउंस खेलने में भी कोई दिक्कत नहीं होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा केपटाउन टेस्ट में कोई कमाल नहीं कर पाए और पहली पारी में 11 और दूसरी में सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। माना जा रहा है कि पहले मैच में रहाणे को बाहर बैठाने की गलती कोहली इस मैच में नहीं दोहराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन की वजह से हार्दिक पांड्या इस सीरीज में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। हालांकि इस मैच में अश्विन को बाहर किया जाता है या नहीं यह फैसला कोहली पिच को देखकर ही लेंगे। अगर पिच केपटाउन जैसी ही तेज और बाउंसी रहती है तो अश्विन की जगह पर एक और तेज गेंदबाज की जगह टीम में बनती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें