फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपनी ऑल टाइम XI से सचिन-लारा को किया बाहर

Fri, 12 Jan 2018 04:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर
शॉर्ट फॉर्मेट क्रिकेट के बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू टाई ने अपनी 'ऑल टाइम इलेवेन' टीम के बारे में खुलासा करते हुए फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, उनकी पसंदीदा 'ऑल टाइम इलेवेन' में उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और महान कैरीबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा को शामिल नहीं किया है। इस टीम में उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
एंड्र्यू टाई
ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू टाई ने अपनी ऑल टाइम इलेवेन में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर जस्टिन लैंगर, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली
इसके अलावा इस टीम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट, पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज कर्टली अंब्रोस और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को जगह दी है।
विज्ञापन

4 of 4
एंड्र्यू टाई
ऑस्ट्रेलिया के एंड्र्यू टाई अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अपना डेब्य मैच खेलेंगे। हालांकि टी-20 क्रिकेट में एंड्र्यू टाई ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले से ही खेल रहे हैं। आईपीएल में वह गुजरात लॉयंस के लिए भी खेलते हैं। टी-20 क्रिकेट में खेलते हुए पिछले साल इस ऑलराउंडर ने तीन जबर्दस्त हैट्रिक भी ली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें