फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: आठ ग्राफिक्स में टी-20 में भारत Vs पाकिस्तान मैच के आंकड़े, जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश करेगी टीम इंडिया

Sun, 24 Oct 2021 07:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत-पाक मुकाबला आज दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : अमर उजाला
टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें 2016 विश्व कप के बाद पहली बार टी-20 में आमने-सामने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 19 मार्च 2016 को खेला गया था। तब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।
विज्ञापन

2 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज - फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारत ने यह सभी मुकाबले जीते हैं। टी-20 में ओवरऑल दोनों टीम आठ बार भिड़ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सात और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है।
विज्ञापन

3 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज - फोटो : अमर उजाला
इस विश्व कप में भारतीय टीम का दारोमदार उनके दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों पर है। एक टीम का कप्तान है (विराट कोहली) और दूसरा टीम का उपकप्तान (रोहित शर्मा) है। इन दोनों ने भारत के लिए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित भारत के लिए 2007 से लेकर अब तक सारे टी-20 विश्व कप खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

4 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज - फोटो : अमर उजाला
टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट टीम के दो स्पिनर्स (मौजूदा स्क्वॉड) ने लिया है। अश्विन ने 17 और जडेजा ने 14 विकेट लिए हैं। इन दोनों पर भारत को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। इससे पहले अश्विन और जडेजा को पाकिस्तान के खिलाफ एसिड टेस्ट से गुजरना होगा।
विज्ञापन

5 of 9
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों के गेंदबाजों पर नजरें होंगी। भारत की ओर से मौजूदा टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। पाकिस्तान टीम को उनके सटीक यॉर्कर और 140+ की स्पीड से गुजरना होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम में स्पिनर शादाब खान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में जब पाकिस्तान ने भारत को हराया था, तो शादाब उनके स्टार गेंदबाज रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : अमर उजाला
भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने बेस्ट तीन खिलाड़ियों को शीर्ष क्रम में उतारेगी। भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने मैदान पर उतरे हैं। कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, पाकिस्तान टीम से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। अब तक भारत पाकिस्तान के बीच जो भी मैच हुए हैं, उनमें ज्यादा योगदान शीर्ष तीन बल्लेबाजों का ही रहा है। ऊपर दिए गए आंकड़ों में इसको दर्शाया गया है।
विज्ञापन

7 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : अमर उजाला
ऐसा कहा जाता है कि भारत पाकिस्तान मैच में मुकाबला पाकिस्तान की गेंदबाजी और भारत की बल्लेबाजी के बीच होता है। हालांकि, आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं। टी-20 में पाकिस्तान का इकोनॉमी रेट भारत से काफी ज्यादा है, चाहे वह पावर प्ले (शुरुआती छह ओवर) हो या डेथ ओवर्स (आखिरी पांच ओवर)।

8 of 9
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : अमर उजाला
एक मामले में पाकिस्तान की टीम सिर्फ भारत से आगे है, वह है टी-20 में पावरप्ले के दौरान बेहतर रन रेट से रन बनाने की।  पाकिस्तान टीम पावर प्ले में साढ़ सात के रन रेट से रन बनाती है। वहीं, भारतीय टीम 6.38 के रन रेट से रन बनाती है। डेथ ओवर्स में दोनों टीमें एक जैसा रन बनाती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान मैच के कुछ और आंकड़े

1. एशिया में दोनों टीमों के बीच मैच हुए: 6
भारत जीता: 5
पाकिस्तान जीता: 1

2. न्यूट्रल वेन्यू पर भारत-पाक के मैच हुए: 5
भारत जीता: 5
पाकिस्तान जीता: 0

3. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का औसत स्कोर (टी-20): 136
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का औसत स्कोर (टी-20): 133

4. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (टी-20): विराट कोहली (254)
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (टी-20): शोएब मलिक (164)

5. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (टी-20): भुवनेश्वर कुमार (5)
पाकिस्तान की मौजूदा टीम में किसी गेंदबाज के नाम भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट नहीं है।

6. भारत के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा कैच लिए: विराट कोहली (3)
पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा कैच लिए: शोएब मलिक (4)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें