फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: मझधार में टीम इंडिया, एक बार फिर नए ओपनर के साथ उतरने को तैयार विराट ब्रिगेड!

Fri, 28 Feb 2020 09:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूजीलैंड के दौरे से पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बाहर हो गए थे और इसके बाद वन-डे और टेस्ट सीरीज से रोहित शर्मा भी चोटिल होकर वापस स्वेदश लौट गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम शनिवार से क्राइस्टचर्च में दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। लेकिन मैच से पहले टीम मैनजमेंट के सामने एक बड़ा सवाल है कि, क्या इस अहम मुकाबले में एक नए ओपनर के साथ उतरा जाए?

 
विज्ञापन

2 of 7
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
पहले मैच में मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ पूरी तरह से फिट नहीं हैं। युवा ओपनर पृथ्वी बाएं पांव में सूजन के कारण बृहस्पतिवार को अभ्यास के लिए नहीं उतरे थे। इससे न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, शॉ के खून की जांच की जाएगी जिससे सूजन के कारण का पता लगाया जा सके।

 
विज्ञापन

3 of 7
पृथ्वी शॉ
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर शक्रवार के अभ्यास सत्र के दौरान दूसरे टेस्ट में पृथ्वी की उपलब्धता पर कोई फैसला लिया जाएगा। अगर वह बल्लेबाजी करते हुए सहज नजर नहीं आते हैं, तो वह अंतिम एकादश में शामिल नहीं हो पाएंगे। बृहस्पतिवार को अन्य युवा ओपनर शुभमन गिल ने नेट्स पर अच्छा समय बिताया और यदि पृथ्वी उपलब्ध नहीं होते हैं तो ऐसे में गिल को मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करने को कहा जा सकता है। 

4 of 7
शुभमन गिल - फोटो : social media
नेट्स पर मुख्य कोच रवि शास्त्री ने गिल पर अधिक ध्यान दिया। एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने गिल के पास जाकर उन्हें फुटवर्क को लेकर कुछ तकनीकी टिप्स देते नजर आए। सीरीज के पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ पूरी तरह से फेल रहे। इससे पहले उन्हें वन-डे सीरीज में भी मौका मिला था, लेकिन वहां भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे।
विज्ञापन

5 of 7
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
शुभमन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड XI के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। एक मैच में उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया था। शॉ पूरी तरह से अगर फिट नहीं हुए तो शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों टीम
भारत
: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिधिमान साहा, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शुभमन गिल

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, काइल जेमीसन, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, टिम साउदी, डैरिल मिशेल, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर, बीजे वाटलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्राइस्टचर्च - फोटो : सोशल मीडिया
क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर भारतीय टीम ने अभी तक एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। न्यूजीलैंड ने यहां छह टेस्ट खेले हैं। इसमें से कीवी टीम को चार में जीत और एक में हार मिली है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सिर्फ दो बार जीत मिली है। ऐसे में एक बार फिर टॉस अहम रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें