टीम इंडिया ने बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में न्यूजीलैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 53 रन से हराया। यह जीत टीम इंडिया के लिए दो कारणों से काफी महत्वपूर्ण रही। पहला तो टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को विजयी विदाई मिली और दूसरा कि न्यूजीलैंड को पहली बार टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल मैच में मात दी। इसी के साथ 'विराट ब्रिगेड' तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज की। चलिए गौर करते हैं, पहले मैच के वो कौनसे 5 हीरो हैं:
Trending Videos
विज्ञापन
विराट कोहली
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने परिस्थिति को भांपते हुए अपना नियमित क्रम बदला और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे। दरअसल, ओपनर्स रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और तेजी से रन बनाने के लिए विराट ने तीसरे नंबर पर आक्रामक हार्दिक पांड्या को भेजा, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। फिर कोहली ने सिर्फ 11 गेंदों में 3 आकर्षक छक्को की मदद से नाबाद 26 रन बनाए और टीम को 200 के स्कोर के पार लगाया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वन-डे सीरीज में हासिल किए फॉर्म को टी20 मैच में बरकरार रखा और केवल 55 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 80 रन बनाए। रोहित ने हालांकि शुरुआत धीमी की, लेकिन क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने आकर्षक शॉट्स लगाए और कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने धवन के साथ पहले विकेट के लिए 158 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। रोहित की पारी की मदद से टीम इंडिया ने बड़े स्कोर की नींव रखी।
शिखर धवन
4 of 6
शिखर धवन
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन बुधवार को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए 'गब्बर' बन गए। उन्होंने शुरुआत से आक्रामक शॉट्स खेलते हुए विरोधी गेंदबाजों के हौसले पस्त किए। धवन ने सिर्फ 52 गेंदों में 10 चौको और दो छक्को की मदद से 80 रन बनाए। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अपने होमग्राउंड पर खेलने वाले धवन के लिए यह फिफ्टी स्पेशल रही क्योंकि उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक जमाया।
विज्ञापन
अक्षर पटेल
5 of 6
अक्षर पटेल
युवा अक्षर पटेल की खासियत ये रही कि वो टीम के एकमात्र गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 की कम इकॉनमी से रन खर्च किए। बाएं हाथ के स्पिनर ने चार ओवर के अपने कोटे में 5 की इकॉनमी से 20 रन खर्च किए और दो विकेट लिए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर टॉम ब्रूस (10) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को अपना शिकार बनाया। अक्षर ने सटीक लाइन बरकरार रखी, जिसकी वजह से कीवी बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने में नाकाम हुए।
टीम इंडिया का ये गेंदबाज विश्वास से लबरेज है। न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर करने आए युजवेंद्र चहल ने सबसे पहले मार्टिन गप्टिल (4) को पवेलियन भेजा। इसमें हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाज का गजब समर्थन किया और दर्शनीय कैच लपका। इसके बाद चहल ने कीवी टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर टॉम लैथम (39) को स्टंपिंग कराकर टीम इंडिया की जीत पक्की की। युवा लेग स्पिनर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ चहल ने अपने बयान को साबित भी किया कि वो किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहते हैं। पहले टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने बखूबी इसे साबित किया।