फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: इन पांच खिलाड़ियों के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने, चेन्नई में बने मैच के हीरो

Tue, 16 Feb 2021 01:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर बड़ी जीत दर्ज की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने चौथे ही दिन अंग्रेजों को 317 रनों से हराया। कोहली की टोली ने मैच जीतने के लिए 482 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था, जिसके आगे पूरी इंग्लिश टीम महज 164 रन पर ही सिमट गई। इस तरह चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के वो कौन से पांच खिलाड़ी रहे इस बड़ी जीत के हीरो?
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की। पिछले कुछ समय से बड़ी पारी खेलने में संघर्ष कर रहे रोहित ने अपनी लय हासिल की। उन्होंने पुराने अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 161 रन पीट दिए। 231 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के वाली इस पारी के दौरान इंग्लिश गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिला। वहीं, दूसरी पारी में भी हिटमैन ने उपयोगी 26 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
अश्विन और सिराज - फोटो : twitter@Moulinparikh
रविचंद्रन अश्विन
इस लोकल ब्वॉय को अगर जीत का असली हीरो कहा जाए तो गलत नहीं होगा। टीम इंडिया की इस जीत में इस अनुभवी गेंदबाज ने बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त योगदान दिया। पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट चटकाने के बाद दूसरी पारी में शतक जड़ दिया, उन्होंने 148 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। फिर दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर तीन अहम विकेट भी चटकाए।
 

4 of 6
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
अक्षर पटेल
दूसरे टेस्ट में स्पिनर अक्षर पटेल को डेब्यू का मौका मिला। विराट कोहली से 302 नंबर की डेब्यू कैप लेने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने पांच विकेट चटकाए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के नौवें खिलाड़ी बने। दोनों पारी मिलाकर उन्हें सात विकेट मिले। पहली पारी में 40 रन देकर दो विकेट लेने वाले पटेल ने दूसरी पारी में 60 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बता दें कि पटेल पिछले मैच में ही डेब्यू कर लेते, लेकिन चोट की वजह से उनकी जगह शाहबाज नदीम को मौका मिला।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI
ऋषभ पंत
पिछले कुछ मैचों में इस विकेटकीपर बल्लेबाज का बल्ला खुलकर बोला है। पहली पारी में ऋषभ पंत ने 149 गेंदों में नौ चौके की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। पहली पारी में पंत और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 162 रन की शतकीय साझेदारी हुई। साथ-साथ विकेट के पीछे भी ऋषभ का काम कमाल का रहा, उन्होंने कई बेहतरीन कैच लपके और चीते की फुर्ती से स्टंपिंग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विराट कोहली
पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए। मोईन अली ने उन्हें अपना शिकार बनाया, लेकिन जरूरी वक्त पर उनका बल्ला चला। दूसरी पारी में जब टीम संघर्ष कर रही थी तब उन्होंने अश्विन के साथ शानदार साझेदारी की। 149 गेंदों में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके लगाए। दूसरी पारी में भी विराट को मोईन अली ने ही अपना शिकार बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें