भारत ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया। इस तरह चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर खिसक गई है। दरअसल, आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह सीरीज अहम है और इसके विभिन्न परिणामों से ही दूसरे फाइनलिस्ट का चुनाव होगा।